Share Market: चुनाव नतीजों और वैश्विक उछाल से चहका शेयर मार्किट

Share Matket : सुबह सेंसेक्स 1,128.22 अंक की बढ़त पर या 2.06 प्रतिशत ऊपर 55775.55 पर कारोबार कर रहा था। उधर निफ्टी 314.20 अंक या 1.92 प्रतिशत ऊपर 16659.60 पर था।

Newstrack :  Network
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-03-10 05:54 GMT

शेयर मार्केट (Social media)

Share Market :  कच्चे तेल की कीमतों में 12 फीसदी से अधिक की गिरावट के बाद सकारात्मक वैश्विक बाजारों की हलचल और वॉल स्ट्रीट के शुभ संकेतों के बीच शुरुआती सत्र में बेंचमार्क सूचकांक उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 1,128.22 अंक की बढ़त पर या 2.06 प्रतिशत ऊपर 55775.55 पर कारोबार कर रहा था। उधर निफ्टी 314.20 अंक या 1.92 प्रतिशत ऊपर 16659.60 पर था। लगभग 1860 शेयरों में तेजी आई है, 185 शेयरों में गिरावट आई है और 38 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी तक  बढ़ा

सेंसेक्स में सबसे आगे रहने वालों में एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचयूएल, मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं, जो 5 प्रतिशत तक अधिक हैं। निफ्टी पर टाटा मोटर्स टॉप गेनर रहा है। बेंचमार्क सूचकांकों में तेजी के अनुरूप, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी तक चढ़े हैं।

एक बात और रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में बातचीत के रूप में पिछले दो सत्रों में बाजारों ने तेज बढ़त दर्ज की है। यूक्रेन के नेतृत्व ने कहा है कि वह अब नाटो के साथ गठबंधन नहीं करना चाहता, जबकि रूस ने कहा कि वह यूक्रेन में सरकार को गिराना नहीं चाहता है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की आज बैठक होने वाली है।

निफ्टी 50 में केवल चार स्टॉक रेड जोन में 

शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के पीछे रूस यूक्रेन युद्ध खत्म होने की संभावना और निवेशकों का रूख अहम है जो पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनावों के नतीजों का इंतजार कर रहे थे। ये नतीजे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए माहौल तैयार करेंगे।

शेयर बाजार में लाभ पाने वालों में मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, एसबीआई और हिंदुस्तान यूनिलीवर भी शामिल हैं। निफ्टी 50 में केवल चार स्टॉक रेड जोन में हैं जिसमें कोल इंडिया, ओएनजीसी, हिंडाल्को और आईटीसी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News