Share Market Today : शेयर बाजार में टूटी सुस्ती आया उछाल, सेंसेक्स 333 अंक ऊपर तो निफ्टी 17200 के पार

एशियाई बाजारों में भी बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार होता देखा गया। आज शंघाई कम्पोजिट (Shanghai Composite), ताइवान, कोस्पी (kospi) में तेजी देखी गई। आज जापान के निक्केई (Nikkei) में सपाट कारोबार नजर आया।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-02-23 06:28 GMT

बाजार में रौनक

Share Market Today : हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज, बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में आईटी सेक्टर (IT Sector) और मेटल्स (metals) के शेयरों में तेजी देखी गई। इसी तेजी के दम पर घरेलू बाजार उछाला और बाजार ने अच्छी बढ़त के साथ दिन की शुरुआत की। आज बाजार की प्री-ओपनिंग (pre-opening) में ही अच्छे संकेतों से यह साफ हो गया था, कि स्टॉक मार्केट (stock market) की शुरुआत गैप अप (gap up) के साथ होगी। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन संकट की वजह से कल भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। मगर, आज वैश्विक संकेतों में सुधार के साथ घरेलू बाजार भी संभला है। 

आज बुधवार की सुबह घरेलू बाजार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सेंसेक्स की शुरुआत 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 333 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की उछाल के साथ 57,633 पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 100 से ज्यादा अंकों की उछाल के साथ 17,194 के स्तर पर खुला। 

निफ्टी की हालत बेहतर

एनएसई (NSE) के निफ्टी के आज 50 में से 47 शेयर तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार करते नजर आए। महज तीन शेयरों में ही गिरावट देखी गई। आज बैंक निफ्टी (bank nifty) 387.55 अंक यानी 1.04 प्रतिशत उछाल के साथ 37,759 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। निफ्टी के आज चढ़ने वाले शेयरों में से एक कोटक बैंक के शेयर 2.25 प्रतिशत की तेजी तथा एमएंडएम में 1.83 फीसद की बढ़त देखने को मिली। वहीं, मारुति (Maruti) 1.6 फीसद, टाटा (TATA) में 1.58 प्रतिशत और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 1.54 फीसद की मजबूती देखी गयी।

गिरने वाले शेयर

वहीं, आज बाजार में एलएंडटी (L&T) ओएनजीसी (ONGC) और एचयूएल (HUL) के शेयरों में गिरावट के साथ कारोबार देखा गया। आज प्री-ओपनिंग में ही शेयर बाजार में हल्की तेजी के साथ कारोबार होता देखा गया। एनएसई का निफ्टी आज 70 अंक की बढ़त के साथ 17161 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया।  बीएसई का सेंसेक्स 317.25 अंक यानी 0.55 प्रतिशत उछाल के साथ 57,617 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

एशियाई बाजारों में भी बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार होता देखा गया। आज शंघाई कम्पोजिट (Shanghai Composite), ताइवान, कोस्पी (kospi) में तेजी देखी गई। आज जापान के निक्केई (Nikkei) में सपाट कारोबार नजर आया। जबकि स्ट्रेट टाइम्स में गिरावट का लाल निशान देखा गया। हांगकांग के हैंगसेंग (hangseng) में भी आज अच्छी तेजी देखी गईं। 

Tags:    

Similar News