Share Market Today : शुरुआती तेजी के बाद बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 524 अंक धड़ाम, निफ्टी भी लाल निशान पर

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 दिसंबर 2021 को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज बाजार खुलते ही हरे निशान पर कारोबार करता दिखा।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2021-12-17 05:04 GMT

Share Market Today : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 17 दिसंबर 2021 को शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज बाजार खुलते ही हरे निशान पर कारोबार करता दिखा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी ने भी रफ्तार के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 120.49 अंक या 0.21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 58,021.63 के स्तर पर खुला। जबकि, निफ्टी भी 27.60 अंकों या 0.16 फीसद की तेजी साथ 17,276 के स्तर पर खुला।

लेकिन, कारोबार शुरू होने के चंद मिनटों के बाद ही स्थित उलट गई। देखते ही देखते दोनों सूचकांक ढेर हो गए। सेंसेक्स जहां 376 अंकों तक लुढ़ककर 58,000 हजार के स्तर के नीचे आ गया। वहीं, निफ्टी भी 120 अंक टूटकर 17,200 के स्तर से नीचे कारोबार करता देखा गया। अब यह गिरावट सेंसेक्स में 524 अंकों तक चला गया है।

आज के कारोबार में बैंक निफ्टी में गिरावट ने बाजार को नीचे धकेलने का काम किया। यह करीब 350 अंक टूटकर कमजोरी के साथ 36,194 पर कारोबार करता देखा गया। बाजार खुलने के शुरुआती मिनटों ही निफ्टी में 100 अंकों की गिरावट देखी गई। दरअसल, बाजार में इस गिरावट की बड़ी वजह दुनिया के 70 से अधिक देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले सामने आना बताया जा रहा है। इसकी वजह से वैश्विक बाजारों सहित भारतीय बाजार में भी घबराहट का माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि, गुरुवार शाम बाजार बंद होने से पहले हल्की तेजी देखने को मिली थी। लेकिन आज स्टॉक मार्केट में एक बार फिर कमजोरी दिख रही है।

आज प्री-ओपन में बाजार में मामूली बढ़त देखी गई। निफ्टी में हरे निशान में कारोबार हो रहा था। SGX Nifty आज सुबह 25 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,302 पर व्यापार कर रहा था। हालांकि बाजार खुलने के बाद निफ्टी करीब 50 अंक नीचे आ गया।

Tags:    

Similar News