Share Market Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी बाजार में तेज रही बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद
घरेलू शेयर बाजार में आज 18 फरवरी को कमजोरी देखी जा रही है। लगातार गिरावट और बिकवाली के बाद बाजार सहमा हुआ है। साथ ही, यूक्रेन-रूस के बीच तनाव की वजह से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी।;
stock market live update india bse sensex nse nifty open in red zone
Share Market Today : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स 59.04 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,832.97 के स्तर पर बंद हुआ तो निफ्टी 28.30 अंक यानी 0.16 फीसद की गिरावट के साथ 17,276.30 के स्तर पर बंद हुआ। आज बैंकिग क्षेत्र के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आईटी सेक्टर में बिकवाली हावी रही।
आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 14 स्टॉक हरे निशान में बंद हुए। इसके अलावा 16 शेयरों में गिरावट देखी गई। आज एचडीएफसी (HDFC) टॉप गेनर की सूची में रहा। HDFC के शेयर 2440 के स्तर पर क्लोज हुए। इसके अलावा टॉप लूजर में अल्ट्रा केमिकल का शेयर रहा। इसके शेयर 2.03 फीसद की गिरावट के साथ 6905 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सुबह, घरेलू शेयर बाजार में आज 18 फरवरी को कमजोरी देखी जा रही है। लगातार गिरावट और बिकवाली के बाद बाजार सहमा हुआ है। साथ ही, यूक्रेन-रूस के बीच तनाव की वजह से गुरुवार को अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। आज बाजार खुलने के बाद आईटी शेयरों (IT stocks) जबरदस्त गिरावट दिखी।
आज बम्बई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई (BSE) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 403 अंक यानी 0.70 प्रतिशत गिरकर 57,488 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) एनएसई का निफ्टी भी 68 अंक फिसलकर 17236 के स्तर पर खुला है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को भी बाजार नीचे जा रहा है।
प्री-मार्केट में ऐसा रहा बाजार का हाल
आज सुबह बाजार खुलने से पहले प्री-ओपन में ही बाजार में गिरावट देखी गई। शुरुआत में ही सेंसेक्स में 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बाद में ये और फिसला। बाद में इसे 403 अंक गिरकर 57,488 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया। वहीं, निफ्टी में 68.60 अंकों की गिरावट के बाद 17236 पर ट्रेड जारी था।
कैसा रहा निफ्टी शेयरों का हाल?
आज NSE के निफ्टी के शेयरों का हाल देखें, तो इसके सभी 50 में से 22 शेयरों में तेजी देखी जा रही है। ये सभी 22 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। जबकि शेष 28 शेयरों में गिरावट बनी हुई है। ये 28 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आज सुबह जब बाजार खुला तो निफ्टी शुरुआती कुछ मिनटों में 26 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
सीमेंट, आईटी शेयरों में तेज गिरावट
आज बाजार में सीमेंट कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cement) में 3.5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। इसी के असर से इंडिया सीमेंट (India Cement), रामको सीमेंट (Ramco Cement), जेके सीमेंट (JK Cement) जैसी कंपनियों के शेयर भी 1.5 से 2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ व्यापार करते नजर आए। इसके अलावा आज आईटी शेयरों (IT stocks) की गिरावट के साथ कारोबार जारी है। इंफोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS), विप्रो (Wipro), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) जैसे शेयर भी गिरावट के लाल निशान में देखा जा रहा है।