Share Market Update Today: विधानसभा चुनाव के परिणामों ने दी बाजार को तेजी, सेंसेक्स 170 अंक उछला, निफ्टी 18611 पर बंद

Share Market Update Today: आज कारोबार में उतार चढ़ाव की स्थिति के बीच शाम दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार फ्लैट पर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-08 10:00 GMT

Share Market Update Today: (सोशल मीडिया)  

Share Market Update Today: देश में दो राज्य हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद शाम के वक्त घरेलू शेयर बाजार में रौनक लौटी आई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सुबह शेयर बाजार दबाव में शुरुआत करने के बाद शाम को तेजी पर बंद हुआ। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। शाम के वक्त बीएसई का सेंसेक्स 170.78 अंक या 0.27 फीसदी की तेजी के साथ 62,581.46 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 51.15 अंक या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 18,611.65 पर जाकर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 13 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

निफ्टी के इन इंडेक्सों में रही तेजी

सुबह के बाद दोपहर में शेयर बाजार में तेजी लौटी,जिसके बाद शेयरों में खरीदारी का माहौल बना। आज निफ्टी कई प्रमुख इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी ऑटो इंडेक्स में रही और यह आज 1.16 फीसदी की बढ़त पर बं हुए। इसके अलावा एफएमसीजी इंडेक्स 0.09 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.58 फीसदी की बढ़त पर बंद हुए। हालांकि इस बीच, आईटी और फार्मा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सबसे अधिक 1.10 फीसदी फार्मा इंडेक्स टूटे, जबकि आईटी इंडेक्स 0.24 फीसदी गिरावट पर बंद हुए। वहीं, मेटल इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए,जबकि रियल्टी इंडेक्स में गिरावट रही। शाम वक्त भी हैवीवेट शेयरों में मिला जुला असर देखने को मिला।

टॉप गूनर्स व लूजर्स

गुरुवार को जिन कंपनियों ने बढ़त पर कारोबार किया,उसमें Axis Bank, IndusInd Bank, L&T, Eicher Motors, Hindalco, ONGC और ICICI Bank हैं। वहीं, जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किया, उसमें Power Grid, TCS, NTPC, Kotak Bank और HDFC Life हैं।

एशियाई बाजारों में दिखा मिक्स ट्रेंड

गुरुवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला जुला असर दिखाई दिया। SGX Nifty फ्लैट पर कारोबार किया तो निक्केई 0.74 फीसदी की गिरावट पर रहे। इसके अलावा स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.27 फीसदी और हैगंसेंग 2.30 फीसदी की बढ़त पर कारोबार किया। वहीं, ताइवान वेटेड में 0.54 फीसदी और कोस्‍पी में 0.55 फीसदी की गिरावट रही, जबकि शंघाई कंपोजिट फ्लैट पर कारोबार किया।

अमेरिकी बाजार फ्लैट पर बंद

दो दिन की गिरावट के बाद अमेरिकी शेयर बाजार फ्लैट पर बंद हुआ। बुधवार को DOW JONES 1.58 अंक या 0.00 फीसदी की बढ़त के साथ 33597.92 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। S&P 500 में 7.34 अंक या 0.19 फीसदी की गिरावट रही और यह 3933.92 के स्तर पर बंद हुआ,जबकि NASDAQ 56.34 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट रही है और 10,958.55 पर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News