Share Market Update Today: लगातार 7 दिन लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 109 अंक टूटकर 59354 पर बंद, अडानी एंटरप्राइजेज टॉप लूजर

Share Market Update Today: आज भी कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ। वहीं, शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी गिरावट पर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update:2023-02-27 15:30 IST

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्लोबल मार्केट के मिले खराब संकेतों के असर से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। इस गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार लगातार 7 दिन लाल निशान पर बंद हुआ। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। सेंसेक्स 0.30 फीसदी तक टूटा,जबकि निफ्टी 0.40 फीसदी से अधिक कमजोर साबित हुए।

सोमवार शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 175.58 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 59,288.35 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 73.10 अंक या 0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 17,392.70 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह के समय सेंसेक्स में 132.62 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट रही और यह 59331.31 के स्तर पर जाकर खुला था। वहीं, एनएसई के निफ्टी में 37.20 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट रही और यह 17,428.60 के स्तर पर कारोबार शुरु हुआ खा। वहीं, प्री ओपन सेशन में भी बाजार गिरावट पर कारोबार किया। शाम के वक्त कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 शेयर गिरावट पर बंद हुए। जबकि 13 शेयर हरे निशान पर है।

ये इंडेक्स सबसे अधिक टूटे

सोमवार को कारोबार में हर तरफ बिकवाली रही। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर रहे। आईटी इंडेक्स का सबसे बुरा हाल रहा। यह 1.95 फीसदी टूटकर बंद हुए। उसके बाद ऑटो 1.51 फीसदी, फार्मा 0.78 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.73 फीसदी टूटे। हालांकि बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में तेजी रही और इसमें बैंक 1.00 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.77 फीसदी मजबूत हुए। वहीं, मेटल और मीडिया इंडेक्स भी गिरावट पर है। इस दोनों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट देखे गई है। इसके अलावा रियल्टी इंडेक्स 2.18 फीसदी मजबूत हुए। बात अगर हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें आज बिकवाली का माहौल रहा।

Adani Ent का सबसे बुरा हाल

सोमवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में ICICI Bank, Power Grid, Kotak Bank, SBI, HDFC Life, BPCL और NTPC हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में Adani Ent., Bajaj Auto, UPL, Tata Steel, Infosys, Eicher Motors और Tata Motors हैं।

एशियाई बाजारों में दिखा मिक्‍स्‍ड ट्रेंड

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला जुला ट्रेंड देखने को मिला। इसमें SGX Nifty 0.12 फीसदी और निक्‍केई 225 इंडेक्स 0.18 फीसदी की गिरावट रही। स्‍ट्रेट टाइम्‍स भी 0.49 फीसदी तक टूटे। हैंगसेंग 0.30 फीसदी की उछाल रही तो ताइवान वेटेड 0.72 फीसदी और कोस्‍पी 0.86 फीसदी गिरावट रही। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट 0.24 फीसदी बढ़त रहे।

Dow Jones, S&P और Nasdaq टूटे

अमेरिकी बाजार में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बाजार गिरावट पर बंद हुआ। Dow Jones 337 अंक टूटकर 32,816.92 पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्‍स 42.28 अंक गिरकर 3,970.04 पर बंद हुआ. जबकि Nasdaq Composite 195.46 अंक फिसलकर 11,394.94 के लेवल पर जाकर बंद हुआ।

शुक्रवार को बाजार गिरकर हुआ था बंद

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 142 अंक या 0.24% गिरकर 59,463 पर बंद हुआ था । व्यापक एनएसई निफ्टी 46 अंक या 0.26% गिरकर 17,465 पर बंद हुआ था। बता दें बीते 6 कारोबारी दिनों से शेयर बाजार गिरावट पर बंद हो रहा है। अगर आज गिरकर बंद होता है तो यह लगातार 7 दिन हो जाएगा।

Tags:    

Similar News