Share Market Update Today: जाते जाते 2022 शेयर बाजार को दे गया झटका ! सेंसेक्स 270 अंक लुढ़का, निफ्टी भी गिरा

Share Market Update Today: साल 2022 में सेंसेक्‍स 4.5 फीसदी या 2586.92 अंकों की तेजी पर रहा, जबकि निफ्टी 4.33 फीसदी या 751 अंकों की बढ़त पर रहा।

Written By :  Viren Singh
Update:2022-12-30 15:30 IST

Share Market Update Today (सोशल मीडिया)

Share Market Update Today: एक कहावत है अंत भला तो सब भला,लेकिन यह कहावत घरेलू शेयर पर आज फिट नहीं बैठी। भारतीय शेयर बाजार के लिहाज से शुक्रवार 2022 का आखिरी कारोबारी दिन था। अब बाजार नए साल में 2 जनवरी, 2022 को खुलेगा। लेकिन जाते जाते 2022 भारतीय शेयर बाजार को झटका दे गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ । निवेशकों को ऐसी उम्मीद थी शुक्रवार शाम वक्त बाजार बढ़त पर बंद होगा, क्योंकि आज सुबह बाजार ने अच्छी उछाल के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। लेकिन FMCG इंडेक्स में हुई बिकवाली ने शेयर बाजार नैया डूबो दी और शाम आते आते बाजार लाल निशान पर क्लोजिंग की। हालांकि पूरे साल की बढ़त की बात करें तो सेंसेक्स और निफ्टी उछाल पर रहे। 

शाम 3.30 बजे बीएसई का सेंसेक्स 270.61 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 60,863.27 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 79.80 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 18,111.20 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर से में 12 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

इस साल सेंसेक्स 4.5 फीसदी हुआ मजबूत

आज भले ही शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए हों, लेकिन अगर पूरे साल के कारोबार पर नजर डालें तो साल 2022 में सेंसेक्‍स 4.5 फीसदी या 2586.92 अंकों की तेजी पर रहा, जबकि निफ्टी 4.33 फीसदी या 751 अंकों की बढ़त पर रहा। वहीं, बैंक निफ्टी ने निवेशकों 21 फीसदी रिटर्न दिया, जबकि निफ्टी आईटी से निवेशकों को तगड़ा झटका मिला। यह पूरे साल में 26 फीसदी तक टूटे।

इन इंडेक्सों में रही गिरावट

आखिरी दिन कारोबार में अधिकांश शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के अधिकांश प्रमुख इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट FMCG इंडेक्स में रही और यह 0.76 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा आईटी 0.23 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 0.18 फीसदी, फार्मा 0.29 फीसदी, बैंक 0.61 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.57 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। वहीं, हैवीवेट शेयर भी गिरावट पर बंद हुए।

इन कंपनियों के शेयरों ने किया बढ़त पर कारोबार

शुक्रवार को बढ़त वाली कंपनियों की लिस्ट में Bajaj Finserv, Titan Company, Coal India Ltd, ONGC, Bajaj Auto, Adani Ent. और BPCL हैं। जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में SBI Life, ICICI Bank, Bharti Airtel, Grasim Inds., Eicher Motors, HDFC और L&T कंपनियां शामिल हैं।

ग्लोबल बाजारों का प्रदर्शन

शुक्रवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला जुला असर दिखाई दिया। जापान का निक्केई 0.42 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार रहा तो कोरिया का कोस्पी 2 फीसदी की गिरावट पर रहे। उधर, गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। डाओ जोन्स345 अंक या 1.05 फीसदी की उछाल पर बंद हुए।. S&P 500 इंडेक्स 1.75 फीसदी मजबूत होकर बंद तो वहीं Nasdaq 2.59 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News