Share Market Update Today: लगातार दो कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद, सेंसेक्स 179 अंक लुढ़कर 62655 पर बंद

Share Market Update Today: लगातार दो कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ है। आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं, सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-06 10:00 GMT

Share Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Share Market Update Today: वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी यानी मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। शाम को कारोबार खत्म होने पर 30 शेयरों वाला बीएसई का सेंसेक्स 179.21 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 62655.39 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई का निफ्टी 54.30 अंक या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 18646.75 के स्तर पर जाकर बंद हुआ। यह दूसरा इस सप्ताह का कारोबारी सत्र है,जब घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ।

निफ्टी के अधिकांश इंडेक्स लाल निशान पर

मंगलवार को कारोबार के दौरान शेयरों में हर तरफ बिकवाली का माहौल रहा है। निफ्टी के कई प्रमुख इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट आईटी इंडेक्स में देखने को मिली और यह 1.45 फीसदी तक टूटे। इसके अलावा बैंक 0.46 फीसदी, ऑटो 0.26 फीसदी, फार्मा 0.75 फीसदी और फाइनेंशियल इंडेक्स 0.29 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान पर रहे और यह 0.30 फीसदी मजबूत हुए। वहीं, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्सों में भी गिरावट रही और यह सभी आधे फीसदी से अधिक आज टूटे। वहीं, आज हैवीवेट शेयरों में मिला जुला असर देखने को मिला।

यह कंपनियां रहीं बढ़त पर

जिन कंपनियों ने मंगलवार को बढ़त पर कारोबार किया है, उसमें HUL, Axis Bank, NTPC और Bajaj Finserv रहीं,जबकि जिन कंपनियों ने गिरावट पर कारोबार किया, उसमें BPCL, Tata Steel, Dr. Reddys, Hindalco, UPL, Infosys और SBI हैं।

एशियाई बाजारों में गिरावट

घरेलू शेयर बाजार के साथ आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही।  SGX Nifty 0.43 फीसदी, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 0.42 फीसदी और हैंगसेंग 0.90 फीसदी तक गिरे। हालांकि निक्केई में 0.35 फीसदी बढ़त रही। इसके अलावा ताइवान वेटेड 0.62 फीसदी और कोस्‍पी 0.59 फीसदी गिरावट पर रहे। वहीं, शंघाई कंपाजिट हरे निशान पर रहे और यह  0.07 फीसदी तक मजबूत हुए। 

अमेरिकी बाजार लुढ़का

अमेरिका के शेयर बाजारों में गिरावट रही है। सोमवार को Dow Jones 482.78 अंक फिसलकर बंद हुए। S&P 500 इंडेक्‍स 1.79 फीसदी लुढ़कर 3,998.84 के स्तर पर जाकर बंद हुआ,जबकि Nasdaq Composite 1.93 फीसदी की गिरावट रही और यह 11,239.94 पर बंद हुआ।

सोमवार को भी रही गिरावट 

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सोमवार को सेंसेक्स 33.90 अंक या 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 62,834.60 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 4.90 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 18,701 पर बंद हुआ था। 

Tags:    

Similar News