Gold Silver Rate Today : तीन दिनों में चांदी 3700 रुपए उछला, सोना दो दिन में 600 रुपए चढ़ा, आपके शहर में क्या है भाव

देश के सर्राफा बाजार में आज शनिवार, 22 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में फिर उछाल देखने को मिली। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से फिर ऊपर जाता दिख रहा है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-01-22 02:16 GMT

silver rate aaj ka

Gold-Silver Price 22 January 2022 : देश के सर्राफा बाजार में आज शनिवार, 22 जनवरी 2022 को सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) में फिर उछाल देखने को मिली। पीली धातु का भाव आज एक दिन पहले की कीमत से फिर ऊपर जाता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर, आज चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में लगातार तीसरे दिन ऊंची उछाल दिखाई दे रही है। तो,आइये जानते हैं, शनिवार, 22 जनवरी 2022 को सोने-चांदी की नई दरें क्या संकेत दे रही हैं।

गुड रिटर्न्स' वेबसाइट के अनुसार, 22 जनवरी 2022 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने (Sone Ka Bhav) का भाव 52,100 रुपए है। यह अपने कल के भाव से 60 रुपए अधिक है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 10 ग्राम की कीमत 47,800 रुपए है। यह अपनी एक दिन पहले की कीमत से 100 रुपए ऊपर दिखाई दे रहा है। वहीं, देश में चांदी की कीमतों (Chandi Ka Dam) में आज फिर बड़ी बढ़त देखने को मिल रही है।

इन कारकों का भी प्रभाव पड़ता है धातुओं के भाव पर

इस हफ्ते सोने और चांदी के भाव में अब तक अच्छी बढ़तदेखने को मिली। खासकर, बीते तीन दिनों से चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। दूसरी तरफ, अब नए साल में शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बाजार को उम्मीद है कि इसका सकारात्मक असर सोना-चांदी पर भी देखने को मिलेगा। वहीं, कोरोना और बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार में बीच-बीच तेज हलचल दिखाई देती है। इस वजह से कई निवेशकों ने सोने (sone ka bhav) और चांदी (chandi ka bhav) में निवेश को ही बेहतर विकल्प के तौर पर अपनाया है। बाजार विशेषज्ञों की राय है, कि छोटे हों या बड़े कैसे भी निवेशक हों, इस समय इन धातुओं की खरीद की रणनीति अपना सकते हैं।

आज चांदी की क्या है कीमत (Aaj Chandi Ka Bhav Kya Hai Aaj Chandi Ka Dam)

चांदी की कीमतों में आज 22 जनवरी 2022 को बड़ी उछाल देखने को मिल रही है। आज शनिवार को सफेद धातु की कीमत 65,400 रुपए प्रति किलोग्राम है। यह एक दिन पहले के भाव से 800 रुपए अधिक है। एक दिन पहले चांदी के एक किलोग्राम की कीमत 64,600 रुपए थी। इस प्रकार आज चांदी ने बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी बढ़त बनाई है। बता दें कि इससे पहले दो दिनों यानी गुरुवार और शुक्रवार को चांदी में कुल मिलाकर 2,900 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़त देखने को मिली।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,651 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 37,208 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 46,510 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,65,100 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव (गुड रिटर्न्स वेब साइट के अनुसार)

01 ग्राम सोने की कीमत- 4,951 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 39,608 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 49,510 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 4,95,100 रुपए

देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में आज क्या है 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव (गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार)

-चेन्नई में आज 50,120 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,940 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-मुंबई में 49,640 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,640 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-नई दिल्ली में 52,100 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-कोलकाता में 50,500 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,800 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-बेंगलुरु में 49,800 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,650 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-हैदराबाद में 49,800 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,650 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-केरल में 49,800 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 45,650 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-अहमदाबाद में 49,950 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 47,160 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

-पटना में 49,450 रुपए 24 कैरेट गोल्ड तो 46,900 रुपए 22 कैरेट गोल्ड की कीमत है।

इस तरह चेक करें सोने के लेटेस्ट रेट्स (Gold Latest Rates)

अब, आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा।

Tags:    

Similar News