Gold Silver Price Today: सोना 900 रुपये तो चांदी 500 रुपए टूटी, यूपी में दो दिन में इतना सस्ता हुआ 24k गोल्ड

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोना जोरदार टूटा है। शहर में 24 कैरेट सोना 980 रुपये 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-25 01:52 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी में कीमती धातु सोना चांदी के भाव धड़ाम हो गए हैं। सूबे में शनिवार को सोना चांदी के भाव से लोगों को तगड़ी राहत मिली है। सोना जहां राज्य में 900 रुपये से अधिक टूटा है, तो वहीं चांदी 500 रुपये सस्ती हुई है। यूपी में कीमती आभूषण के भाव में गिरावट यह यह दूसरा दिन है। इस तगड़ी गिरावट के बाद सोना 72 हजार पर पहुंच गया है, जबकि चांदी 92 हजार पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर आप आज सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको इसके लिए अधिक दाम खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

सोना पहुंचा इस दाम

लखनऊ बुलियन मार्केट में शनिवार को सोना जोरदार टूटा है। शहर में 24 कैरेट सोना 980 रुपये कम होकर 72,590 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 900 रुपए टूटा है। इसके बाद यह 66,550 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोने के भाव में 1000 रुपए रुपये की गिराटव आई थी। तब 24 कैरेट सोना 73,570 रुपए 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 67,450 रुपये 10 ग्राम पर था। बीते दो दिन में सोना 1 हजार रुपये से अधिक प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।

चांदी 500 रुपए टूटी

लखनऊ सराफा बाजार में सोने की तरह चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। शहर में चांदी 500 रुपए किलो सस्ती हुई है। इसके बाद यह 92,000 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को सिल्वर 3000 रुपए किलो सस्ती हुई थी और यह 92,500 रुपये किलो पर आ गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

आगरा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

नोएडा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

वाराणसी

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

मथुरा

66,550 (22 कैरट)

72,590 (24 कैरट)

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से सोना चांदी के भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News