Sona Chandi Ka Bhav Today: सोना लुढ़का, चांदी रही स्थिर, जानिए अपने शहर के 24 कैरेट गोल्ड के भाव

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 130 रुपये सस्ता होकर 63,400 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Report :  Viren Singh
Update:2024-01-06 06:00 IST

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी सर्राफा बाजार में 06 जनवरी, 2024 को कीमती आभूषण सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश में शनिवार को लोगों को सोने के दाम से राहत मिली है तो वहीं चांदी के दाम स्थिर हैं। हालांकि इससे पहले कल इसमें जोरदार की गिरावट आई थी। सूबे में सोना 100 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है। यह दूसरा दिन हैं, जब पीली धातु के दाम कम हुए हैं। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज भी राहत का दिन है।

सोना 100 रुपये से अधिक हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने भाव में गिरावट आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 130 रुपये सस्ता होकर 63,400 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना के दाम भी घटे हैं। यह 100 रुपये सस्ता हुआ है और 58,150 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी सोने के दाम कम हुए थे। तब 24 कैरेट सोना 63,530 और 22 कैरेट सोना 58, 250 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी के नहीं बदले भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव में कोई परिवर्तन नहीं देखने को मिला है और यह 76,600 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को इसमें 2 हजार रुपए की गिरावट आई थी और यह 76,600 रुपये पर पहुंच गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,150 (22 कैरट)

63,400 (24 कैरट)

आगरा

58,150 (22 कैरट)

63,400 (24 कैरट)

नोएडा

58,150 (22 कैरट)

63,400 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,150 (22 कैरट)

63,400 (24 कैरट)

वाराणसी

58,150 (22 कैरट)

63,400 (24 कैरट)

मथुरा

58,650 (22 कैरट)

63,400 (24 कैरट)

जारी होते हैं अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के भाव

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News