Stock Market Live News Today: फिर गिरावट पर खुला बाजार, सेंसेक्स 299 अंक लुढ़कर खुला, निफ्टी 18000 पार

Stock Market Live News Today: घरेलू बाजार के साथ साथ प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में भी बिकवाली है। इसमें अधिकतर बाजार गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बुधवार को अमेरिकी बाजार लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-10 04:02 GMT

Stock Market Live News Today (सोशल माीडिया) 

Stock Market Live News Today : वैश्विक बाजार में मिले नकारात्म संकेतों का प्रभाव घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ की है। दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले हैं। सुबह 9.25 बजे BSE का सेंसेक्स 299.89 अंक या 0.49 फीसदी की गिरावट आई है और यह 60733.66 के स्तर पर खुला है। इसी तरह, निफ्टी 50 में 79.90 अंक या 0.44 फीसदी लुढ़का है और यह 18077.10 के स्तर पर खुला है। अभी सेंसेक्स के 30 शेयर में सें 22 शेयर लाल निशान पर बने हुए हैं।

अधिकांश इंडेक्स गिरावट पर

सुबह के कारोबार में बिकवाली दर्ज हुई है। निफ्टी में सबसे अधिक गिरावट ऑटो इंडेक्स में दिखाई दी है और यह आज 1.45 फीसदी कमजोर साबित हुए हैं। इसके अलावा आईटी, बैंक, एफएससीजी और फाइनेंशिसल इंडेक्स में भी गिरावट आई है। यह सभी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं। हालांकि फार्मा इंडेक्स में रौनक रही है और यह सुबह के समय करीब 1 फीसदी बढ़त पर रहे हैं। वहीं, रियल्टी व मीडिया इंडेक्स भी लुढ़के हैं। साथ ही, हैवीवेट शेयरों में भी बिकवाली का माहौल है।

टाटा मोटर्स टॉप लूजर्स

वहीं, टॉप गेनर्स वाली कंपनियों की लिस्ट में Cipla, Dr. Reddys, Divis Labs, HUL, Hero MotoCorp, Bajaj Auto और Bharti Airtel शामिल हैं,जबकि टॉप लूजर्स वाली लिस्ट में Tata Motors, M&M, Axis Bank, Titan Company, Tech Mahindra, Grasim Inds. व Eicher Motors हैं। इसमें सबसे अधिक गिरावट 4.13 फीसदी टाटा मोटर्स में आई है।

प्रमुख एशियाई और अमेरिकी बाजार कमजोर

भारतीय बाजार से साथ-साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट का माहौल है। यहां पर अधिकांश बाजार कमजोर साबित हुए हैं। इसमें SGX Nifty, निक्‍केई, हैंगसेंग, ताइवान वेटेड, कोस्‍पी और शंघाई कंपोजिट गिरावट पर हैं। इसमें में करीब आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई है,जबकि स्‍ट्रेट टाइम्‍स बढ़त पर खुला है और यह 0.39 फीसदी सुबह मजबूत हुआ है। उधर, अमेरिकी शेयर बाजारों में भी बिकवाली हावी है। बुधवार को Dow Jones 646.89 अंक लुढ़कर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्‍स 2.08 फीसदी और Nasdaq Composite 2.48 फीसदी टूटकर बंद हुए हैं।

आपको बता दें कि बीते कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद  हुए थे। 

Tags:    

Similar News