Stock Market Live Today: शुरुआती कारोबार में फिसला बाजार, सेंसेक्स 84 अंक गिरा, निफ्टी 18377 पर खुला

Stock Market Live Today: घरेलू शेयर बाजार सहित अधिकांश देशों को शेयर बाजारों में गिरावट आई है। एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों मिला जुला असर देखने को मिला है। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-17 04:01 GMT

Stock Market Live Today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Live Today:  यह दूसरा मौका है, जब शेयर बाजार बढ़त पर बंद होने के बाद अगले दिन गिरावट पर कारोबार की शुरुआत की है। वैश्विक बाजारों से मिले खराब संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी पड़ा। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार लुढ़कर खुला है। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स व निफ्टी लाल निशान पर खुले हैं। सुबह 9.25 बजे BSE का सेंसेक्स 84.22 अंक या 0.14 फीसदी फिसलकर 61896.50 के स्तर पर खुला है। इसी तरह, NSE का निफ्टी 32.40 अंक या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 18377.50 पर खुला। सुबह सेंसेक्स के 30 शेयर में से 18 शेयर में गिरावट है।

आईटी शेयर बढ़त पर

सुबह के कारोबार में शेयरों में बिकवाली हावी है। निफ्टी पर आईटी शेयर सबसे अधिक कमजोर साबित हुए हैं और यह 1 फीसदी लुढ़का है। ऑटो, बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्‍स भी लाल निशान में हैं। इनमें ऑटो 0.80 फीसदी, बैंक 0.05, और फाइनेंशिय इंजेक्स 0.03 फीसदी लुढ़के हैं। हालांकि फार्मा इंडेक्स में तेजी है और यह 0.06 फीसदी मजबूत हुए हैं। इसके अलावा मेटल और रियल्टी इंडेक्स में भी गिरावट रही है,जबकि मीडिया इंडेक्स भी लाल निशान पर हैं। वहीं, हैवीवेट वाली कंपनियों के शेयरों के कारोबार में मिला जुला असर दिखाई दे रहा है।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

सुबह के समय बढ़त पर कारोबार करने वाली कंपनियों की लिस्ट में L&T, Power Grid, Sun Pharma, ICICI Bank, Axis Bank, Cipla और Bharti Airtel शामिल हैं। वहीं, गिरावट पर कारोबार करने वाली कंपनियां Tata Motors, Titan Company, Eicher Motors, Hindalco, Tech Mahindra, Tata Steel और HCL Tech हैं। इसमें सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स के शेयरों में आई है।

एशियाई बाजारों में बिकवाली

आज भारतीय बाजार के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी बिकवाली हावी रही है। SGX Nifty में 0.27 फीसदी की गिरावट आई है तो निक्केई फ्लैट पर खुला है। स्ट्रेट टाइम्‍स 0.74 फीसदी पर रहे तो हैंगसेंग में गिरावट आई है और यह 1.03 फीसदी टूटा है। इसके अलावा ताइवान वेटेड 0.42 फीसदी, कोस्‍पी 0.65 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.29 फीसदी की गिरावट पर हैं।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट

उधर, अमेरिकी बाजार में दबाव देखा गया है। बुधवार को S&P 500 इंडेक्‍स 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 3,958.79 पर बंद हुआ है। Dow Jones 39.09 अंक लुढ़का है। वहीं, Nasdaq 1.54 फीसदी कमजोरी रही और यह 11,183.66 पर कारोबार खत्म किया है।

Tags:    

Similar News