Stock Market: बाजार टूटा, सेंसेक्स में 86 पॉइंट की गिरावट

Stock Market: आज रुपया भी एक और रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। जबकि चीन के शंघाई में लॉकडाउन की आशंकाओं के बीच एशियाई बाजारों और तेल की कीमतों में गिरावट आई है।

Written By :  Neel Mani Lal
Update: 2022-07-11 11:23 GMT

स्टॉक मार्केट का ताज़ा हाल: photo - social media

Lucknow: वैश्विक बाजार (global market) के कमजोर रुख के बीच भारतीय सूचकांकों में सोमवार को गिरावट आई। एक प्रमुख वजह आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (IT Company Tata Consultancy Services) के कमजोर नतीजों के चलते टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट थी। आज रुपया भी एक और रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। जबकि चीन के शंघाई में लॉकडाउन की आशंकाओं के बीच एशियाई बाजारों और तेल की कीमतों में गिरावट आई है। जापान में शेयरों में तेजी आई, जबकि ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, दक्षिण कोरिया और शंघाई में गिरावट आई।

वैश्विक बाजार के कमजोर रुख के बीच प्रमुख तकनीकी शेयरों में गिरावट के साथ भारतीय सूचकांक सोमवार को लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 86.61 अंक या 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 54,395.23 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 4.60 अंक गिरकर 16,216.00 पर बंद हुआ।

आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई

सेक्टर के लिहाज से पावर, बैंक, एनर्जी और मेटल्स ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 30-स्टॉक इंडेक्स पर, टाटा स्टील, डीआरएल, और एमएंडएम शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थे, जबकि भारती एयरटेल, टीसीएस और एचसीएल सबसे नुकसान में थे। निफ्टी 50 इंडेक्स पर, आयशर मोटर्स, ओएनजीसी और टाटा स्टील ने सबसे बड़ा लाभ पोस्ट किया, जबकि भारती एयरटेल, टीसीएस, एचसीएल और इंफोसिस सबसे पिछड़ गए।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के जून-तिमाही के लाभ के अनुमान से नीचे रह जाने के बाद टेक कंपनियों ने भारतीय शेयरों को नीचे खींच लिया। टीसीएस के शेयरों में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई, मजबूत तिमाही नतीजों की रिपोर्ट के बाद डी-मार्ट के मालिक एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने 3 फीसदी की छलांग लगाई।

खास बातें

- टीसीएस की आय में गिरावट के बाद आईटी शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा। निफ्टी आईटी तीन प्रतिशत गिरा।

- टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक ने निफ्टी को 80 अंक तक गिराया।

- 5जी नीलामी में अदाणी की भागीदारी के बाद भारती एयरटेल निफ्टी में शीर्ष पर।

- निर्यात शुल्क पर फिर से विचार करने की सरकार की योजना की खबरों से स्टील शेयरों में उछाल।

- एनर्जी इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त के साथ पुराने इकॉनमी शेयरों में तेजी।

- आयशर मोटर्स 4 साल के उच्च स्तर पर स्टॉक बंद होने के साथ शीर्ष निफ्टी गेनर।

- मिडकैप आईटी शेयर, पर्सिस्टेंट, कॉफोर्ज, एलएंडटी इंफो, माइंडट्री टॉप लूज़र रहे। जबकि ग्रैन्यूल्स, निप्पॉन लाइफ, एक्साइड, इंटेलेक्ट, अतुल टॉप मिडकैप गेनर रहे।

- रुपया 79.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ।

Tags:    

Similar News