Stock Market Update Today: रुकी शेयर बाजार की गति, सेंसेक्स 175 अंक लुढ़का, निफ्टी 68 अंक आया नीचे

Stock Market Update Today: प्रमुख एशियाई और अमेरिकी बाजार भी लुढ़के

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-10-20 04:39 GMT

Stock Market Update Today (सोशल  मीडिया)

Stock Market Update Today: वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई पड़ा है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट आई। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर खुले। सुबह 9.30 बजे BSE का सेंसेक्स 175 अंक की गिरावट के साथ 58932 पर खुला। वहीं, NSE का निफ्टी 68 अंक नीचे जाकर 17444 पर खुला। सुबह के समय सेंसेक्स के 30 शेयर में से 26 शेयर में गिरावट रही है। लगातार चार कारोबारी सत्र में शेयर बाजार बढ़त पर रहने के बाद आज इसमें गिरावट आई है। 

अधिकतर इंडेक्सों में गिरावट

ओपनिंग सेशन के कारोबार में बिकवाली का माहौल है। सबसे बुरा हाल बैंक और मेटल इंडेक्स का है। यह दोनों 1-1 फीसदी टूटे हैं। ऑटो, फार्मा, फाइनेंशियल और रियल्‍टी इंडेक्‍स भी कमजोर साबित हुए हैं,जबकि एफएमसीजी इंडेक्‍स फ्लैट कारोबार कर रहा है। वहीं हैवीवेट शेयरों में भी बिकवाली हावी है।

टॉप गेनर्स वाली कंपनियां

आज टॉप गेनर्स की लिस्ट में Nestle India, ITC, HUL, BPCL, HCL Tech, Reliance और Cipla कंपनियां शामिल हैं, जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट0020 IndusInd Bank, Hindalco, Coal India, Bajaj Auto और Tata Motors हैं।

एशियाई बाजारों में गिरावट 

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई है। SGX Nifty  0.67 फीसदी और निक्‍केई 1.25 फीसदी कमजोर साबित हुए हैं,जबकि स्‍ट्रेट टाइम्‍स फ्लैट पर है। हैंगसेंग 2.38 फीसदी गिरावट रही है। वहीं, ताइवा वेटेड 1.52 फीसदी, कोस्‍पी 1.46 फीसदी और शंघाई कंपोजिट 0.45 फीसदी टूटे हैं।

अमेरिकी बाजार का हाल 

ट्रेजरी यील्‍ड में बढ़ोतरी का असर अमेरिकी शेयर बाजारों पर दिखाई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़त पर रहने वाले अमेरिकी शेयर बाजारों में  बुधवार को गिरावट पर बंद हुए हैं।  Dow Jones 100 अंक नीचे जाकर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्‍स में 0.67 फीसदी की गिरावट रही है। वहीं, Nasdaq Composite 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 10,680.51 बंद हुआ।


Tags:    

Similar News