Stock Market Update Today: फ्लैट शुरुआत के बाद बाजार ने खोई बढ़त, सेंसेक्स 154 अंक नीचे आकर बंद, निफ्टी भी लुढ़का

Stock Market Update Today: बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट पर बंद हुए हैं। हालांकि मीडिया इंडेक्स में आज खरीदारी का माहौल रहा है।

Written By :  Viren Singh
Update:2022-11-14 15:47 IST

Stock Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Update Today 14 November 2022: वैश्विक बाजारों से मिले मिक्स ट्रेंड का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर दिखाई दिया। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ है। इससे पहले आज बाजार ने फ्लैट पर कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ ही देर के बाद बाजार में गिरावट आ गई और यह शाम के कारोबार बंद होने तक रही है। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं। शाम को 3.30 पर BSE का सेंसेक्स 154.06 अंक या 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 61,640.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी 31.60 अंक या 0.17 फीसदी नीचे जाकर 18,318.10 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी पर यह इंडेक्स सबसे अधिक मजबूत

सोमवार को बाजार में मिला जुला कारोबार हुआ। निफ्टी के प्रमुख इंडेक्सों में मेटल में सबसे अधिक तेजी मेटल इंडेक्स में रही और यह 1.71 फीसदी तेजी के साथ बंद हुए। आईटी, आटो और फार्मा इंडेक्सों में भी बढ़त रही। यह तीनों आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए। हालांकि बैंक, एफएमसीजी और फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट रही है। इसमें सबसे अधिक गिरावट 1.35 फीसदी एफएमसीजी सेक्टर में रही है। उसके बाद बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक गिरावट पर बंद हुए हैं। वहीं, रियल्टी इंडेक्स 1.13 फीसदी बढ़त पर बंद हुए, जबकि मीडिया इंडेक्स में 2.40 फीसदी की गिरावट रही। हालांकि कारोबार में आज हैवीवेट शेयरों में खरीदारी का माहौल रहा।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

सोमवार को जिन कंपनियों के शेयरों में बढ़त आई है। उनमें Hindalco, Apollo Hospital, Tata Motors, Grasim Inds., Kotak Bank, IndusInd Bank और Tata Steel हैं। वहीं गिरावट वाली लिस्ट में Dr. Reddys, ITC, Coal India Ltd, HUL, SBI, ICICI Bank और Nestle India शामिल हैं।

एशियाई बाजार में मिला जुला असर

प्रमुख एशियाई बाजारों में सोमवार को मिला जुला असर दिखाई दिया है। SGX Nifty में 0.14 फीसदी तेजी रही तो वहीं, निक्केई 0.76 फीसदी कमजोर साबित हुए। इसके अलावा स्‍ट्रेट टाइम्‍स 1.23 फीसदी, हैंगसेंग 2.86 फीसदी, ताइवान वेटेड 1.12 फीसदी और कोस्‍पी 0.20 फीसदी मजबूत हुए, जबकि शंघाई कंपोजिट में 0.55 फीसदी की बढ़त रही।

अमेरिकी बाजार में बढ़त

उधर, अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का दौर रहा। बीते शुक्रवार के कारोबार में Dow Jones 0.1 फीसदी बढ़कर 33,747.86 पर जाकर बंद हुआ। S&P 500 में 1 फीसदी की मजबूती आई और यह 3993 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा Nasdaq 1.9 फीसदी की उछाल के साथ 11,323.33 पर बंद हुआ है।

शुक्रवार को रही थी बाजार में तेजी

बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,181 अंक उछलकर 61,795 पर बंद हुआ था,जोकि इस साल का उच्चतम स्तर था। वहीं, निफ्टी भी बढ़त पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News