Stock Market Update Today: लगातार दो दिन बाजार गिरावट पर बंद, सेंसेक्स आया 112 अंक नीचे, IT इंडेक्स बने टॉप लूजर्स

Stock Market Update Today: बीते दो कारोबारी सत्र बुधवार और गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए हैं।अमेरिका के केंद्रीय बैंक द्वारा मौद्रिक नीति दरों बढ़ोतरी के चलते भारत, यूएस और एशियाई के प्रमुख शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-03 10:19 GMT

Stock Market Update Today (सोशल मीडिया)

Stock Market Update Today: ग्लोबल मार्केट से मिले नकारात्मक संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार भारी दबाव देखा गया है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। इससे पहले ओपनिंग सेशन में बाजार ने गिरावट के साथ कारोबारी की शुरुआत थी। हालांकि कुछ समय के बाद बाजार में तेजी लौटी, लेकिन इस तेजी के सिलसिला शाम तक बरकरार नहीं रह सका और चौथे सप्ताह का करोबार अंत लाल निशान पर हुआ। दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए।

शाम के वक्त भारतीय शेयर बाजार का BSE का सेंसेक्स 112.02 अंक या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 60,794.07 पर बंद हुआ। इसी तरह, NSE का निफ्टी 34.80 अंक या 0.19 फीसदी लुढ़कर 18,048.05 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयर में से 14 शेयर बढ़त पर बंद हुए हैं,जबकि 16 इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए है।

आईटी इंडेक्स सबसे अधिक कमजोर

गुरुवार को कारोबार में मिला जुला माहौल रहा। निफ्टी पर बैंक और फार्मा इंडेक्सों में तेजी रही। इसमें बैंक 0.37 और फार्मा इंडेक्स 0.02 फीसदी मजबूत हुए। हालांकि आईटी और ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। इसमें सबसे अधिक 1.18 फीसदी की कमजोरी आईटी इंडेक्स में रही,जबकि ऑटो इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक कमजोर सातिब हुए। वहीं, एफएमसीजी और फाइनेशियल इंडेक्स में क्रमश: 0.29 और 0.03 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा मेटल इंडेक्स में गिरावट रही,जबकि रियल्टी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए।

टॉप गेनर्स व लूजर्स

टॉप गेनर्स की लिस्ट में स्टेट बैंक, टाइटन, यूपीएल, बजाज ऑटो और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहे,जबकि टॉप लूजर्स की लिस्ट में टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, पावरग्रिड, आयशर मोटर और NTPC शामिल रहे।

एशियाई बाजार में बिकवाली

आज भारतीय बाजार के साथ साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। गुरुवार को SGX Nifty 0.94 फीसदी, निक्‍केई 0.06 फीसदी, स्‍ट्रेट टाइम्‍स 1.29 फीसदी, हैंगसेंग 2.32 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा ताइवान वेटेड 1 फीसदी, कोस्‍पी 0.61 फीसदी और शंघाई कंपोजिट में भी 0.29 फीसदी लुढ़के।

अमेरिकी बाजार में भी लुढ़का

उधर, फेड की बढ़ी मौद्रिक नीति का असर अमेरिका शेयर बाजारों पर भी दिखाई दिया। बुधवार को Dow Jones 505 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। S&P 500 इंडेक्‍स 2.5 फीसदी और Nasdaq 3.33 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए हैं।

चौथी बार बढ़ीं ब्याज दरें

दरअसल, यूएस में बढ़ती महंगाई को देखते हुए वहां की केंद्रीय बैंक यानी अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने चौथी बार मौद्रिक नीति में बढ़ोतरी है। बुधवार को फेड ने अपनी मौद्रिक नीति दरों में में 75 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है। साथ ही फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल ने आने वाले समय पर भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिये है। केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की वजह से भारत समेत अमेरिकी और प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट आई है।

लगातार दो दिन रही गिरावट 

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। बुधवार को सेंसेक्स 215 अंक की गिरावट के साथ  60,906 के स्तर पर बंद हुआ  था। वहीं निफ्टी 62 अंक फिसलकर 18,082 पर बंद हुआ था। आपको बता दें कि बीते दो कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुए हैं। 

Tags:    

Similar News