Stock Market Update Today मेटल इंडेक्स ने बचाई शेयर बाजार की लाज, सेंसेक्स 61 हजार पार हुआ बंद, निफ्टी भी उछाल

Stock Market Update Today: बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-04 10:17 GMT

Stock Market Update Today (सोशल मीडिया) 

Stock Market Update Today: एक कहावत है कि अंत भला तो सब भला। यह कहावत आज भारतीय शेयर बाजार पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है। पिछले लगातार दो दिन तक गिरावट पर बंद होने के बाद आज शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ है। हफ्ते कारोबारी के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार ठीक ठाक तेजी के साथ बंद हुआ है। इससे पहले आज सुबह हल्की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई लेकिन कुछ ही देर बाद शेयर बाजार गिरावट आ गई। हालांकि शाम को कारोबार समाप्त होने से पहले शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल बना और कारोबार हरे निशान पर बंद हुआ।

शाम के वक्त BSE का सेंसेक्स 163.71 अंक या 0.327 फीसदी उछाल के साथ 61,000.12 पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 77.85 अंक या 0.43 फीसदी की उछाल के साथ 18,130.55 बंद हुआ। मेटल इंडेक्स में रही जोरदार खरीदारी की वजह से भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन कारोबारी सत्र में गिरावट होने से बच गया। इससे पहले बीते दो कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुआ था।

मेटल इंडेक्स में रही जोरदार खरीदारी

आज कारोबार में मिक्स ट्रेंड देखने को मिला। अगर निफ्टी के इंडेक्स की बात करें तो इसमें सबसे अधिक मजूबती मेटल इंडेक्स में रही और यह 4.21 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए। उसके बाद मीडिया इंडेक्स भी 1.07 फीसदी तक बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि सबसे अधिक गिरावट फार्मा इंडेक्स में रही। यह आज 1.02 फीसदी तक लुढ़के। वहीं, बैंक और एफएमसीजी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए, जबकि फाइनेंशियल इंडेक्स 0.09 फीसदी मजबूत साबित हुए हैं।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल 


टॉप गेनर्स व लूजर्स

जिन कंपनियों के शेयर बाजार में बढ़त रही,उसमें Adani Ent., Hindalco, Bajaj Finserv, Adani Ports SEZ, JSW Steel, Tata Steel और UltraTech Cem. शामिल हैं। जबकि गिरावट वाली कंपनियों में Hero MotoCorp, Cipla,Dr. Reddys, BPCL, HDFC Life, Infosys और HUL रही हैं।

अमेरिकी बाजार में गिरावट

उधर, अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को Dow Jones में 146 अंक गिरकर बंद हुआ है। S&P 500 में 1 फीसदी और Nasdaq में 1.73 फीसदी की गिरावट पर बंद हुआ है। फेड के ब्याज दरों में इजाफा के बाद से देश भर के अधिकांश शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल बना हुआ है।

गुरुवार को बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार

इससे पहले बीते कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 60,836 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 30 अंक लुढ़कर 18052 के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले लगातार दो कारोबारी सत्र में बाजार गिरावट पर बंद हुए हैं।

Tags:    

Similar News