TikTok ने निकाला सभी भारतीय कर्मचारियों को, बंद हुआ भारत परिचालन

Tiktok India: प्रभावित कर्मचारियों को नौ महीने तक का वेतन दिया जाएगा। टिकटॉक इंडिया के कर्मचारियों को बताया गया था कि 28 फरवरी उनका आखिरी दिन होगा

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-10 07:23 GMT

Tiktok India (सोशल मीडिया) 

Tiktok India: Bytedance के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया ऐप TikTok ने बचे भारतीय कर्मचारियों को भी निकाल दिया है। टिकटॉक कथित तौर पर अपने पूरे भारतीय कर्मचारियों को निकाल दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाइटडांस के स्वामित्व वाले एप्लिकेशन ने इस सप्ताह एक कॉल के बाद बचे 40 भारत के लोगों को गुलाबी पर्ची दे दी गई है। यह कर्मचारी भारतीय कार्यालय में रह कर ज्यादातर ब्राजील और दुबई के बाजारों के लिए काम कर रहे थे।

मिलेगा 9 महीने का वेतन

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को नौ महीने तक का वेतन दिया जाएगा। टिकटॉक इंडिया के कर्मचारियों को बताया गया था कि 28 फरवरी उनका आखिरी दिन होगा और उन्हें कुछ समय के लिए अन्य अवसरों की तलाश करने के लिए फीलर्स दिए गए थे।

इस वजह से बैन किया गया था टिकटॉक

यह बताया गया था कि चीनी ऐप्स पर भारत सरकार के रुख को देखते हुए भारत में टिकटॉक का संचालन दोबार नहीं किया जा रहा है। आप बता दें कि 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिक के बीच भीषण हिंसक झड़प हुई थी। इस हिंसक झड़प में कई भारतीय सैनिक शहीद हुई थे तो कई चीनी सैनिकों की मौतें हुईं थी। चीनी सैनिकों की इस हरकत को देखते हुए भारत सरकार ने कई चीनी सोशल मीडिया कंपनी के ऐप्स पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें टिकटॉक भी शामिल था।

अमेरिकी में भी टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने पर विचार

बीते दो साल से टिकटॉक पर भारत में प्रतिबंध लगाने के बाद अब अमेरिकी भी टिकटॉक पर बड़ी कार्रवाई करने के मूड में है। संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक के उपयोग को सीमित करने के प्रयासों का एक सिलसिला रहा है। अमेरिकी को डर है कि देश के उपयोगकर्ता का डेटा चीन सरकार के पास जा सकता है। दरअसल, पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने सरकारी उपकरणों से टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने वाले एक कानून पर हस्ताक्षर किए और आधे से अधिक अमेरिकी राज्यों ने कॉलेज परिसरों और यहां तक कि कुछ प्राथमिक स्कूलों में भी प्रतिबंधों को पारित किया है।

2021 के बाद सबसे अधिक टिकटॉक हुआ डाउनलोड

हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी ने इस महीने संयुक्त राज्य अमेरिका में टिकटॉक के उपयोग को रोकने के उद्देश्य से एक विधेयक पर मतदान कराने की योजना बनाई है। डेटा एनालिटिक्स कंपनी सेंसर टावर के डेटा के मुताबिक, टिकटॉक 2021 के बाद से अमेरिका में सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है।


Tags:    

Similar News