Budget 2023: LED टीवी, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक कारें होंगी सस्ती, इन चीजों पर मिलेगी भारी छूट..यहां देखें लिस्ट

Budget 2023-24: वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट भाषण में बताया कि मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस सस्ते होंगे। जबकि, सिगरेट सहित कई वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।

Written By :  aman
Update: 2023-02-01 13:48 GMT

Union Budget 2023-24 List of Cheaper and Costlier Items (Image: Newstrack) 

Budget 2023-24: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज, 01 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी पूर्ण बजट में कई बड़ी घोषणाएं हुई। वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। सबसे बड़ा ऐलान टैक्स स्लैब में कटौती को लेकर रहा। सरकार ने पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म कर दी है। साथ ही, वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि किन चीजों को सस्ता और किसे महंगा किया गया है। तो आइए जानते हैं कौन सी चीजें सस्ती होंगी और किन वस्तुओं की कीमतों में इजाफा होगा। 

बजट में लिथियम आयन बैटरी (lithium ion batteries) पर कस्टम ड्यूटी कम किया गया है। इसके अलावा ओपन सेल LED TV पैनल पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है। इसका अर्थ है कि स्मार्टफोन्स और टीवी सस्ते होंगे।

ये भी पढ़े - Budget 2023: वित्त मंत्री ने आयकर में बड़ी छूट का किया ऐलान, अब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स   


Budget 2023: बजट में क्या हुआ सस्ता?

- एलईडी टीवी (Led TV) और बायोगैस (Biogas) से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी। 

- मोबाइल फोन (Mobile Phone) और कैमरे के लेंस सस्ते होंगे।

- विदेशों से आने वाली चांदी सस्ती होगी। 

- कुछ टीवी के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। 

- इलेक्ट्रिक कारें (Electric Cars), खिलौने और साइकिल सस्ती होंगी। 

- हीट क्वायल (Heat Coil) पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई। 

- हीरे के आभूषण सस्ते होंगे

- खेती के समान भी सस्ते होंगे 

- पीकन नट्स

- एक्वेटिक फिश की मैन्युफैक्चरिंग के लिए फिश मील

- आर्टीफीशियल डायमंड ज्वैलरी

- क्रूड ग्लिसरी

- क्लीनिंग ऐजेंट

ये भी पढ़े - Budget 2023 Highlights: पेश हुआ देश का आम बजट, एक नजर में जानें सभी खास बातें 

Budget 2023: जानें क्या हुआ महंगा?

- सोना, चांदी और प्लेटिनम अब महंगा होगा। 

- सिगरेट महंगी हो जाएगी। सिगरेट पर 16 फीसदी ड्यूटी बढ़ाई गई है। 

- आयातित दरवाजे (Imported Doors) और किचन चिमनी (kitchen chimney) महंगा हुआ। 

- विदेशी खिलौने भी महंगे होंगे। 

- शराब महंगे होंगे।

- छाता भी महंगे होंगे। 

- एक्स-रे मशीन

- पीतल

- कंपाउंडेड रबर

Tags:    

Similar News