×

Budget 2023 Highlights: पेश हुआ देश का आम बजट, एक नजर में जानें सभी खास बातें

Budget 2023-24 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट आज लोक सभा में पेश किया। यह बजट अतिरिक्त महत्व इसलिए भी रखता है क्योंकि अगले साल अप्रैल-मई 2024 में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है।

Rakesh Mishra
Written By Rakesh Mishra
Published on: 1 Feb 2023 7:38 AM GMT (Updated on: 1 Feb 2023 11:38 AM GMT)
Budget 2023
X

 केंद्रीय आम बजट 2023 की खास बातें (फोटों: न्यूज नेटवर्क)

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट आज लोक सभा में पेश किया। बाकि बातों के अलावा यह बजट अतिरिक्त महत्व इसलिए भी रखता है क्योंकि अगले साल अप्रैल-मई 2024 में होने वाले संसदीय चुनावों से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्टर, कृषि, उद्योग पर कई विशेष घोषणाएं की। वहीँ इस बजट की सबसे खास बात रही सरकार द्वारा इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव। अब सात लाख तक कोई भी इनकम टैक्स नहीं देना होगा। पिछले साल के बजट में निर्मला सीतारमण ने टैक्स सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया था।

ये भी पढ़ें - Budget 2023 Highlights: पेश हुआ देश का आम बजट, एक नजर में जानें सभी खास बातें

आज के आम बजट की विशेष बातों पर एक नजर

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-हमारी अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से ग्रोथ हासिल करेगी।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-सरकार ने 220 करोड़ कोविड वैक्सीन की डोज लगवाईं।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री- आज भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री- J&K, लद्दाख और नार्थ ईस्ट पर विशेष फोकस।

Budget 2023-24: निर्मला सीतारमण ने कहा- दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-28 महीनों में 80 करोड़ लोगों को फ्री अनाज दिया गया।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री- मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्रीअन्न योजना।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-भारतीय मिलेटस संस्थान का गठन होगा।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-2047 तक एनीमिया उन्मूलन का लक्ष्य।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी का गठन होगा।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-47.8 करोड़ जनधन खाते खुले।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-बजट के जरिये 100 साल की रुपरेखा तैयार।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-कर्नाटक में सूखे के लिए 5300 करोड़ आवंटित।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-मौजूदा साल 7 प्रतिशत विकास दर की सम्भावना।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-कैपिटल निवेश जीडीपी का 3% होगा।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का बजट।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-रेलवे की नयी योजनाओं के लिए 75000 करोड़।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-रेलवे में निजी क्षेत्रों की भागीदारी होगी।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 75000 करोड़ निवेश।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-50 नए एयरपोर्ट बनाएंगे।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-पहचान पत्र के तौर पर PAN मान्य होगा।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-स्टार्ट अप के लिए कृषि फंड बनेगा।

Budget 2023-24:वित्त मंत्री-पीएम आवास योजना का खर्च 79000 करोड़।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-लद्दाख में रिन्यूएबल एनर्जी के लिए 20700 करोड़।

Budget 2023-24:वित्त मंत्री- फाइनेंस क्षेत्र के बड़े एलान-KYC Process आसान किया जाएगा।

Budget 2023-24: वित्त मंत्री-पीएम कौशल विकास योजना 4.0 लांच।

Budget 2023-24: 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

Budget 2023-24: 47 लाख युवाओं को तीन साल तक भत्ता।

Budget 2023-24: MSME के लिए ब्याज पर एक प्रतिशत की छूट।

Budget 2023-24: महिला सम्मान बचत पत्र का ऐलान।

Budget 2023-24: खिलोने, साइकिल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ते होंगे।

Budget 2023-24: सीमा शुल्क 13 फीसद किया गया।

Budget 2023-24: कुछ मोबाइल फ़ोन, कैमरे के लेंस सस्ते होंगे।

Budget 2023-24: सिगरेट भी महंगा होगा।

Budget 2023-24: MSME को टैक्स में छूट दी जाएगी।

Budget 2023-24: 5 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल हुए।

Budget 2023-24: सात लाख तक नहीं लगेगा कोई इनकम टैक्स।

Budget 2023-24: इनकम टैक्स में स्लैब की सीमा घटाई गयी।

Budget 2023-24: टैक्स का उच्चतम अधिभार घटा कर 25 प्रतिशत किया गया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story