UP Gold Silver price: लगातार टूट रहे सोना चांदी के दाम, जानिए आज क्या है आपके शहर में 24 कैरेट गोल्ड का भाव?

UP Gold Silver price: लखनऊ के सर्राफा बाजार में लगाता दूसरे दिन सोने के दाम गिरे हैं। बुधवार को 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता हुआ है। जानिए नए रेट क्या हैं?

Report :  Viren Singh
Update: 2023-12-13 00:15 GMT

UP Gold Silver price (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver price: यूपी सर्राफा बाजार में 13 दिसंबर को सोना चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। राहत की बात यह है कि बुधवार को यूपी में सोने चांदी के दाम में गिरावट आई है। प्रदेश सोना 200 से अधिक लुढ़का है, जिसके बाद यह 62 हजार के पास आ गया है, जबकि चांदी के भाव में 100 रुपये गिरावट हुई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना-चांदी लेने जा रहे हैं तो आपको आज कम पैसे खर्च करने होंगे।

सोना 200 रुपये से अधिक सस्ता

लखनऊ के सर्राफा बाजार में लगाता दूसरे दिन सोने के दाम गिरे हैं। बुधवार को 24 कैरेट सोना 220 रुपये सस्ता होकर 62,060 रुपए 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 150 रुपये गिरकर 56,900 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले मंगलवार को भी सोने के दाम मे गिरावट आई थी। 24 कैरेट सोना 62,280 और 22 कैरेट सोना 57,050 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 100 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने के साथ साथ चांदी के भाव में भी गिरावट आई है। दूसरा दिन है, जब लखनऊ में चांदी सस्ती हुई। शहर में बुधवार को चांदी 100 रुपये किलो सस्ती हुई है, जिसके बाद यह 75,700 रुपये किलो पर गई है। इससे पहले मंगलवार को गिरावट के बाद यह 75,800 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव

कानपुर

56,900 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

आगरा

56,900 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

नोएडा

56,900 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,900 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

वाराणसी

56,900 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

मथुरा

56,900 (22 कैरट)

62,060 (24 कैरट)

अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के जारी होते हैं रेट

बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। हालांकि शनिवार और रविवार को सर्राफा बाजार छुट्टी होने की वजह से इसके भाव जारी नहीं किये जाते हैं।

Tags:    

Similar News