UP Gold Silver Price Today: सोना स्थिर तो चांदी हुई आज महंगी, जानें क्या हैं आपके शहर के कीमती आभूषण के भाव

UP Gold Silver Price Today 3 May 2023: लखनऊ में 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। बुधवार को दाम स्थिर के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 60,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है।

Update:2023-05-03 12:59 IST
UP Gold Silver Price Today 16 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 03 MAY 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 03 मई, 2023 को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये हैं। कारोबारी के तीसरे दिन बुधवार को जहां राज्य में सोने के भाव स्थिर रहे तो वहीं चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। सूबे में चांदी 100 रुपये प्रतिकिलो महंगी हुई, जिसके बाद यह 76 हजार के पार चली गई। वहीं, सोना स्थिर रहने के बाद 60 हजार के पार कारोबार करता दिखाई दिया। ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज इसके लिए अधिक दाम देने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोने का भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। बुधवार को दाम स्थिर के बाद 24 कैरेट सोने का भाव 60,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने के भाव 55,850 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले शहर में मंगलवार को भी 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव यही था।

लखनऊ में चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में एक ओर जहां सोना का भाव स्थिर है तो वहीं चांदी के भाव में हल्की तेजी देखने को मिली है। बुधवार शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 100 रुपए प्रतिकिलो महंगी होकर 76 हजार 100 रुपये प्रतिकिलो हो गई है। इससे पहले मंगलवार को शहर में चांदी का भाव स्थिर था और यह 76 हजार पर था।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

55,850 (22 कैरट)

60,190 (24 कैरट)

76,100 (चांदी)

आगरा

55,850 (22 कैरट)

60,190 (24 कैरट)

76,100 (चांदी)

नोएडा

55,850 (22 कैरट)

60,190 (24 कैरट)

76,100 (चांदी)

गाजियाबाद

55,850 (22 कैरट)

60,190 (24 कैरट)

76,100 (चांदी)

वाराणसी

55,850 (22 कैरट)

60,190 (24 कैरट)

76,100 (चांदी)

मथुरा

55,850 (22 कैरट)

60,1902 (24 कैरट)

76,100 (चांदी)

गोल्ड लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जारी हुए दाम सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। ग्राहक को सोना चांदी के सही रेट के लिए सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। सोने की शुद्धता को पता करने के लिए लोग बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

ग्राहक सोने के भाव को फोन से भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पता कर सकते हैं। इसके अलावा www.ibja.co या ibjarates.com पर भी सोना व चांदी के लेटेस्ट रेट्स पता कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News