Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी में सोना चांदी हुआ सस्ता, जानिए अपने शहर के नए दाम

Sona Chandi Ka Bhav Today: लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को हर कैरेट सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 220 रुपए सस्ता होकर 63,530 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-04 01:37 GMT

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav Today: यूपी सर्राफा बाजार (UP bullion market) में 04 फरवरी को कीमती आभूषण सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। रविवार को प्रदेश के लोगों को सोना चांदी के दाम से राहत मिली है। सोना आज 200 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 1000 रुपये लुढ़की है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर के नए दाम चेक कर लें कि आपके यहां क्या इसका नया रेट है?

सोना इतना रुपये हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को हर कैरेट सोने के दाम में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 220 रुपए सस्ता होकर 63,530 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 200 रुपये टूटा है और यह 58,250 रुपये 10 ग्राम पर गया है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 63,750 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 58,450 रुपये 10 ग्राम पर था, तब इसमें तेजी आई थी।

चांदी 1 हजार रुपये टूटी 

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी के दाम में जोरदार गिरावट आई है। आज चांदी 1000 रुपये प्रतिकिलो सस्ती हुई है। इसके बाद यह 75,500 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले शनिवार को इसमें 200 रुपये की तेजी आई है और यह 76,500 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

आगरा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

नोएडा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,250 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

वाराणसी

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

मथुरा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

ऐसे तय किये जाते हैं सोने के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News