Sona Chandi Ka Bhav: खरीदने जा रहे सोना-चांदी तो फटाफट चेक कर लें नए रेट्स, आज आपके शहर में इस दाम पर है 24 कैरेट गोल्ड

Sona Chandi Ka Bhav Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-05 01:15 GMT

Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today: यूपी सर्राफा बाजार (UP bullion market) में 05 फरवरी को सोना चांदी के ताजा दाम जारी हो गए हैं। रविवार को गिरावट के बाद सोमवार को प्रदेश में सोना चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। राज्य में आज सोना 63 हजार के पार तो चांदी 75 हजार पार कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। सोना और चांदी में गिरावट के बाद भी लोगों को इसके भाव से राहत मिलती नहीं नजर आ रही है। तो जानिए आज किस भाव पर आपके शहर में बिक रहा है सोना चांदी?

सोना स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इसके बाद यह है। 24 कैरेट सोना 63,530 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना सोना भी आज स्थिर रहा है, जिसके बाद यह 58,250 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले रविवार को 24 कैरेट सोना 220 रुपए सस्ता होकर 63,530 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 200 रुपये टूटा था और यह 58,250 रुपये 10 ग्राम पर था। शनिवार को 24 कैरेट सोना 63,750 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 58,450 रुपये 10 ग्राम पर था, तब इसमें तेजी आई थी।

चांदी भी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के भाव भी स्थिर रहे हैं। इसके बाद शहर में सिल्वर 75,500 रुपये किलो पर कारोबार करती हुई दिखाई दी है। इससे पहले रविवार को इसमें 1000 रुपये की गिरावट आई थी और यह 75,500 रुपये किलो पर आ गई थी। शनिवार को चांदी में 200 रुपये की तेजी आई थी और यह 76,500 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

आगरा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

नोएडा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,250 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

वाराणसी

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

मथुरा

58,250 (22 कैरट)

63,530 (24 कैरट)

ऐसे तय किये जाते हैं सोने के दाम

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News