Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में लगातार दूसरे दिन टूटे सोना चांदी के भाव, जानिए आपके शहर में क्या है दाम?

Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कमी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 220 रुपये टूटा है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-07 01:56 GMT

Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी सर्राफा बाजार में 07 फरवरी को सोना चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। बुधवार को लोगों को इससे राहत मिली है। सोना 200 रुपये से अधिक सस्ता हुआ, जबकि चांदी के दाम में 700 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद जहां सोना 63 हजार के पास आ गया है तो वहीं चांदी 74 हजार के पास पहुंच गई है। यूपी में यह दूसरा दिन है, जब सोन चांदी के भाव गिरे हैं। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो आज सबसे अच्छा दिन है।

सोना 200 रुपये से अधिक टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में कमी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 220 रुपये टूटा है। उसके बाद यह 63,150 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने के भाव में भी कमी आई है और यह 200 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। गिरावट के बाद यह 57,900 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को भी इसमें गिरावट आई थी। तब शहर में 24 कैरेट सोना 63,370 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 58,100 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार किया। सोमवार को भी सोने के दाम गिरे थे।

चांदी 700 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम में 700 रुपये किलो की गिराव देखने को मिली है। इसके बाद यह 74,500 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले मंगलवार को इसमें 300 रुपये गिरावट आई थी और यह 75,200 रुपये किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

आगरा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

नोएडा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

वाराणसी

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

मथुरा

57,900 (22 कैरट)

63,150 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News