Sona Chandi Ka Bhav: सोना में आई उछाल, चांदी रही स्थिर, जानें अपने शहर के नए दाम

Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 180 रुपए महंगा हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-08 01:32 GMT

Sona Chandi Ka Bhav: यूपी सर्राफा बाजार में 08 फरवरी को सोना चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। गुरुवार प्रदेश में सोन महंगा हुआ है, जबकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सोना 100 रुपये से अधिक उछला है, जिसके बाद यह 63 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी 75 हजार रुपए के पास कारोबार कर रही है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना लेने जा रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेगें।

सोना 100 रुपये से अधिक उछाल

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 180 रुपए महंगा हुआ है। इसके बाद यह 63,330 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने के भाव में भी महंगा हुआ है और यह 250 रुपये तेज हुआ है और यह 58,150 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट सोने के दाम में गिरावट आई थी। तब यह 63,150 रुपये 10 ग्राम पर था, जबकि 22 कैरेट सोना 57,900 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद यह 74,500 किलोग्राम पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रही है। इससे पहले बुधवार को इसमें 700 रुपये किलो की गिरावट आई थी और यह 74,500 रुपये किलो पर कारोबार कर रही है। मंगलवार को इसमें 300 रुपये गिरावट आई थी और यह 75,200 रुपये किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

आगरा

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

नोएडा

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

वाराणसी

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

मथुरा

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News