Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में सोना चांदी के भाव में हुआ बदलाव या फिर नहीं, जानें यहां

Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-09 01:39 GMT

Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: अगर आप यूपी से हैं और बाजार से सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बारे इसके नए दाम पता कर लें, क्योंकि बीते कुछ दिनों राज्य में कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला रहा है। यूपी में 09 फरवरी को सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गये हैं। शुक्रवार को सोना चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस वजह से सोना 63 हजार तो चांदी 75 हजार के पार कारोबार करता हुआ दिखाई दिया है।

सोने का यह है भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद शहर में 24 कैरेट सोना 63,330 रुपये 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना का भाव स्थिर है और यह 58,150 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोना 63,330 रुपये 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 58,150 रुपये 10 ग्राम पर था। तब इसमें कुछ पैसों की तेजी आई थी।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को भी चांदी के भाव स्थिर रहे और यह 74,500 रुपए किलो पर है। इससे पहले गुरुवार को भी चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बुधवार को इसमें 700 रुपये किलो की गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद यह 74,500 रुपये किलो आ गया था। तब इसके भाव यही हैं।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

आगरा

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

नोएडा

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

वाराणसी

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

मथुरा

58,150 (22 कैरट)

63,330 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News