UP Gold Silver Price Today: नए साल पर सोना खरीदना हुआ मंहगा, 10 ग्राम पहुंचा इस भाव पर

UP Gold Silver Price Today 1 January 2023: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-01 01:47 GMT

UP Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today 1 January 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में नए साल पर सोना चांदी के ताजा भाव जारी कर दिये गए हैं। 1 जनवरी, 2023 को यूपी के शहरों में सोना के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिली तो वहीं चांदी के भाव के स्थिर रहे हैं। सोना बढ़ने के बाद 55 हजार के पार चला गया है। चांदी स्थिर रहने के बाद 71 हजार पर ट्रेंड कर रही है। ऐसे अगर नए साल पर आज सोना चांदी में निवेश या खरीदने का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, रविवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 270 रुपये बढ़कर 55,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने के भाव 250 रुपये बढ़कर 50,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 999 शुद्धता चांदी के भाव स्थिर रहा है और यह 71,300 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रहे है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 50750 रुपये (22 कैरट) 55350 (24 कैरट)

• कानपुर : 50750 (22 कैरट), 55350 (24 कैरट)

• आगरा: 50600 (22 कैरट), 55200 (24 कैरट)

• नोएडा: 50750 (22 कैरट), 55350 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 50750 (22 कैरट), 55350 (24 कैरट)

• वाराणसी: 50600 (22 कैरट), 55200 (24 कैरट)

• मथुरा : 50400 (22 कैरट), 55300 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 71,300 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71,300 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 70,100 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Tags:    

Similar News