Gold Silver Price 1 November 2023: करवा चौथ में सोना चांदी हुआ धड़ाम...खरीदने से पहले फटाफट चेक कर लें अपने शहरे के रेट्स

Gold Silver Price 1 November 2023: बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं।

Report :  Viren Singh
Update:2023-11-01 05:45 IST

Gold Silver PriceToday (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price 1 November 2023: आज भारत में करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। यूपी सर्राफा बाजार में 1 नवंबर, 2023 को सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। राहत की बात है त्यौहार वाले दिन लोगों को सोना चांदी के भाव से राहत मिली है। इससे पहले बीते कई दिनों से लगातार यूपी में सोने के भाव में तेजी देखने को मिली थी। सूबे में बुधवार को सोने के दाम में 500 रुपए अधिक की गिरावट देखने को मिली है, जबकि चांदी के भाव में 300 रुपये गिरावट आई है। ऐसे अगर आप करवा चौथ पर अपनी पत्नी के लिए कोई सोने का उपहार खरीदने जा रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। आपको कीमती आभूषण पर कम दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना 500 रुपये से अधिक हुआ महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 550 रुपये टूटकर 62,000 रुपए 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 500 रुपये टूटा है और 56,850 रुपये 10 ग्राम पर है। लखनऊ में लगातार दूसरे दिन सोना टूटा है। इससे पहले मंगलवार को 24 कैरेट सोना का भाव 62,550 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना का भाव 57,350 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 300 रुपये लुढ़की

लखनऊ में चांदी के भाव से भी लोगों को राहत मिली है। इससे पहले यहां इसके भाव में तेजी थी। बुधवार को चांदी के भाव में 300 रुपये की गिरावट आई, जिसके बाद यह 75,300 रुपये किलो पर पहुंच गई। इससे पहले यह 75,560 रुपये किलो पर कारोबार किया था। सोमवार को यह 74,600 रुपये पर थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

आगरा

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

नोएडा

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

वाराणसी

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

मथुरा

56,850 (22 कैरट)

62,000 (24 कैरट)

ऐसे जानें सोना के सही भाव

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग जाएं तो मिस्ड कॉल से भी इसके भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News