UP Sona Chandi Ka Bhav: सोना में गिरावट, चांदी में जोरदार की तेजी, जानें नए भाव

UP Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में हल्की गिरावट आई है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 20 रुपये सस्ता हुआ

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-10 01:34 GMT

UP Sona Chandi Ka Bhav (सोशल मीडिया) 

UP Sona Chandi Ka Bhav: अगर आप घर में शादी के लिए सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके नए रेट पता कर लें। यूपी में 10 फरवरी को सर्फारा बाजार में सोना चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। शनिवार को प्रदेश में कीमती आभूषण के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिला है। आज सोना जहां सस्ता हुआ तो वहीं चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। बुलियन मार्केट के मुताबिक, सोना 20 रुपए सस्ता हुआ तो वहीं चांदी 500 रुपये उछली है।

सोने में हल्की तेजी

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में हल्की गिरावट आई है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 20 रुपये सस्ता हुआ और यह 63,310 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने में बड़ी गिरावट 22 कैरेट में देखने को मिली है। यह 100 रुपए टूटा है और यह 58,050 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 63,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 58,150 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपये हुई महंगी

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। चांदी आज शहर में 500 रुपये किलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 75 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले यह लगातार दो दिन तक स्थिर रही थी और 74,500 रुपए किलो पर कारोबार किया।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

आगरा

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

नोएडा

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

गाजियाबाद

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

वाराणसी

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

मथुरा

58,050 (22 कैरट)

63,310 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। 

Tags:    

Similar News