UP Sona Chandi Ka Bhav: सोना में हुआ सस्ता, 1 KG चांदी के आज ये हैं भाव, जानें अपने शहर के नए रेट

UP Sona Chandi Ka Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 210 रुपये सस्ता हुआ है।

Report :  Viren Singh
Update:2024-02-11 07:01 IST

UP Sona Chandi Ka Bhav: अगर आप घर में शादी के लिए सोना चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके नए रेट पता कर लें। यूपी में 11 फरवरी को सर्फारा बाजार में सोना चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। रविवार को प्रदेश सोना जहां सस्ता हुआ तो वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बुलियन मार्केट के मुताबिक, सोना 200 रुपए से अधिक सस्ता हुआ है।

सोना इतना हुआ सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। आज शहर में 24 कैरेट सोना 210 रुपये सस्ता हुआ और यह 63,100 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने में बड़ी गिरावट 22 कैरेट में देखने को मिली है, जिसके बाद यह 57,850 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। शनिवार को शहर में 24 कैरेट सोना 63,310 रुपये और 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोना 63,330 रुपये और 22 कैरेट सोना 58,050 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी रही स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में रविवार को चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। कल की गिरावट के बाद आज चांदी 75 हजार रुपए किलो पर कारोबार करती हुई दिखाई दे रही है। इससे पहले शनिवारि को इसमें 500 रुपये की गिरावट आई थी और यह 75 हजार रुपये किलो पर आ गई थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News