UP Sona Chandi Ka Bhav: सोना हुआ धड़ाम, तो चांदी में आई तेजी, जानें क्या हैं आज आपके यहां कीमती आभूषण के भाव

UP Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-16 01:33 GMT

UP Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया) 

UP Sona Chandi Ka Bhav: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में 16 फरवरी, 2024 को कीमती सोना और चांदी की नई भाव जारी कर दिये गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को कीमती आभूषण के भाव में उतार चढ़ाव दिखाई दिया है। जहां सोने में हल्की गिरावट आई है तो चांदी तेज हुई है। सोना आज 100 से अधिक लुढ़का है, जबकि चांदी 500 रुपए की तेजी आई है। ऐसे में अगर आप बाजार से आज सोना लेने जा रहे हैं तो एक बार अपने शहर का दाम पता कर लें।

सोना 100 रुपए से अधिक लुढ़का

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में कमी आई है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 90 रुपये लुढ़क कर 62,220 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी गिरा है। यह आज 100 रुपये टूटकर 57,050 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को शहर में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। तब 24 कैरेट सोना 63,310 रुपये 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 57,150 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी में 500 रुपये उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी के भाव में तेजी आई है। आज यह 500 रुपए उछली है और 74,500 रुपये किलो पर गई है। इससे पहले इसमें गिरावट आई थी। गुरुवार को चांदी गिरने के बाद 74 हजार रुपये किलो पर कारोबार कर रही थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,050 (22 कैरट)

62,220 (24 कैरट)

आगरा

57,050 (22 कैरट)

62,220 (24 कैरट)

नोएडा

57,050 (22 कैरट)

62,220 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,050 (22 कैरट)

62,220 (24 कैरट)

वाराणसी

57,050 (22 कैरट)

62,220 (24 कैरट)

मथुरा

57,050 (22 कैरट)

62,220 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News