Sona Chandi Ka Bhav: यूपी वालों को आज सोना चांदी ने दिया झटका, आई जोरदार की तेजी, जानें नए रेट्स

Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-17 01:37 GMT

Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया)  

Sona Chandi Ka Bhav: इस वक्त शादियों का समय चल रहा है। लोगों की इस वक्त कीमती आभूषण की अधिक खरीदारी करते हैं। ऐसे में जरा सी इसके भाव में तेजी लोगों के शादियों का बजट पर अपना असर डाल सकती है। इस बीच, यूपी सर्राफा बाजार में 17 फरवरी, 2024 को कीमती आभूषण सोना और चांदी की नए रेट्स रिलीज कर दिये गए हैं। प्रदेश में शनिवार को लोगों को सोना और चांदी के भाव से जोरदार का झटका मिला है। आज राज्य में सोना जहां 200 रुपए से अधिक उछाल है तो वहीं चांदी के दाम में एक हजार रुपये से अधिक की तेजी आई है।

सोना 200 रुपए से अधिक हुआ तेज

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव में तेजी आई है। लखनऊ में 24 कैरेट सोना 220 रुपये तेज हुआ है और यह 62,440 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी उछाल है। यह आज 200 रुपए उछलकर 57,250 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार 24 कैरेट सोना 63,200 रुपये 10 ग्राम पर और 22 कैरेट सोना 57,050 रुपए 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी में 1000 रुपए से अधिक उछली

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव में जोरदार की तेजी आई है। चांदी 1,100 रुपए किलो तेज हुई है। इसके बाद यह शहर में 75,600 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार को इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ था और यह 74,500 रुपये पर कारोबार की थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

आगरा

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

नोएडा

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

वाराणसी

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

मथुरा

57,250 (22 कैरट)

62,440 (24 कैरट)

जानिए कैसे तय होते हैं आपके गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News