Gold Silver Price: रविवार को सोना उछला 1000 रुपये, चांदी चढ़ी 2 हजार, अब जानें अपने शहर का भाव

Gold Silver Price: खनऊ सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में तेजी का दौर जारी है। रविवार को इसमें जोरदार की तेजी आई है। चांदी भी महंगी हुई है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-18 01:36 GMT

Gold Silver Price (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price: देश का बजट जब से पेश हुआ है, तब से सोने और चांदी के भाव में गिरावट जारी है। इसमें गिरावट की वजह सरकार द्वारा सोने और चांदी प पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी कटौती है। हालांकि बीच बीच में सोना और चांदी के भाव से भी तेज हो रहे हैं, लेकिन पहले की तुलना में इससे लोगो को काफी राहत मिली है। यूपी बुलियन मार्केट में रविवार को सोना और चांदी के ताजा भाव जारी हो गए हैं। सूबे में लोगों को इससे झटका मिला है। सोना 1000 रुपये से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 2 हजार रुपए किलो तेज हुई है। बजट पेश होने के बाद से यह इसमें सबसे तेज एक दिवसीय तेजी है। ऐसे में आज आपको सोना और चांदी को खरीदने के लिए अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

सोना 1000 रुपये महंगा

लखनऊ सर्राफा बाजार में बीते कुछ दिनों से सोने के दाम में तेजी का दौर जारी है। रविवार को इसमें जोरदार की तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 1,150 रुपए तेज होकर 72,920 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 1050 रुपये महंगा होकर 66,850 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शनिवार को इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। 24 कैरेट सोना 71,770 रुपये 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट 65,800 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 2000 रुपए उछली

लखनऊ बुलियन मार्केट में लगातार चार दिनों से चांदी के भाव में तेजी जारी है। रविवार को चांदी 2000 रुपये किलो तेजी हुई है। इस वृद्धि के बाद यह 86 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को इसमें 500 रुपये की तेजी आई थी। तब यह 84 हजार रुपए किलो पर थी। शुक्रवार और गुरुवार को भी चांदी 500 रुपए उछली थी।

आपके शहर के 24 व 22 कैरेट गोल्ड के भाव

कानपुर

66,850 (22 कैरट)

72,920 (24 कैरट)

आगरा

66,850 (22 कैरट)

72,920 (24 कैरट)

नोएडा

66,850 (22 कैरट)

72,920 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,850 (22 कैरट)

72,920 (24 कैरट)

वाराणसी

66,850 (22 कैरट)

72,920 (24 कैरट)

मथुरा

66,850 (22 कैरट)

72,920 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से पता जानें अपने शहर के भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) सोना-चांदी के भाव हर दिन जारी करती है। जारी हुए दामों में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़े होते हैं। यह एसोसिएशन 104 साल पुराना है। दिन में दो बार सुबह और शाम को रेट जारी करता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं।

Tags:    

Similar News