Sona-Chandi Ke Bhav: यूपी में सोना 400 रुपये सस्ता, तो चांदी 1400 रुपये टूटी, खरीदने पहले चेक कर लें यहां नए दाम

Sona-Chandi Ke Bhav: लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन लोगों को सोने के दाम से राहत मिली है। शनिवार को 24 कैरेट सोना 490 रुपए टूटा है। इसके बाद यह 74,500 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-07-20 01:36 GMT

 यूपी सहित भारतीय सर्राफा बाजार में जारी हुए आज के सोना और चांदी के नए भाव (सोशल मीडिया) 

Sona-Chandi Ke Bhav: उत्तर प्रदेश की बुलियन मार्केट में सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। शनिवार को सूबे की जनता को कीमती आभूषण के भाव राहत मिली है। सोना 400 रुपये से अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 1400 रुपये टूटी है। अगर आप बाजार से आज सोना या फिर चांदी में से कोई चीज खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसको फटाफट आज ही पूरा कर लीजिए। कहीं ऐसा न हो कि आप और सस्ता होने का इंतजार करें और सोना-चांदी महंगा हो जाए। इसमें सबसे अधिक गिरावट चांदी में आई है।

गोल्ड 400 रुपए सस्ता

लखनऊ सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन लोगों को सोने के दाम से राहत मिली है। शनिवार को 24 कैरेट सोना 490 रुपए टूटा है। इसके बाद यह 74,500 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना 450 रुपये सस्ता हुआ है और यह 68,300 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरे सोना 160 रुपये टूटा था और यह 74,990 रुपए 10 ग्राम पर था, जबकि 22 कैरैट सोना 150 रुपये सस्ता हुआ था और यह 68,750 रुपये 10 ग्राम पर है। 

चांदी 1400 रुपए टूटी

लखनऊ बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में जोरदार की गिरावट आई है। चांदी भी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। शनिवार को शहर में चांदी 1450 रुपये किलो सस्ती हुई है। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 93,250 रुपये किलो पर आ गया है, जोकि कुछ दिन पहले तक यह 95 हजार रुपये पार चल रहा था। शुक्रवार को शहर में चांदी 1300 रुपए किलो टूटी थी और यह 94,700 रुपये किलो थी।

जानिए शहरवार GOLD के भाव

कानपुर

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

आगरा

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

नोएडा

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

गाजियाबाद

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

वाराणसी

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

मथुरा

68,300 (22 कैरट)

74,500 (24 कैरट)

कैसे पता करें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) सोने की शुद्धता जानने के लिए हॉल मार्क जारी करता है। इन मार्कों से आपको सोने की प्योरिटी का अंदाजा मिला है कि आप जो सोना खरीदे हैं, वह कितना शुद्ध है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। यह अंक सोने की शुद्धता की पहचान करवाते हैं।

मिस्ड कॉल से पता करें अपने शहर का रेट्स

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News