UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी सस्ता हुआ या महंगा, फटाफट चेक कर लें इसके रेट

UP Gold Silver Price Today 23 February 2023: सोने की तुलना में आज प्रदेश में चांदी के भाव में चमक आई है। यानी चांदी महंगी हो गई है,जबकि सोने के भाव स्थिर रहे हैं। जानिए लखनऊ में आज किस भाव पर सोना और चांदी बिक रहा है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-23 01:08 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 23 February 2023: यूपी में कीमती आभूषण सोना और चांदी (Precious Jewelery Gold and Silver) के भाव (Price) 23 फरवरी को जारी हो गये हैं। गुरुवार को प्रदेश सोने के तुलना में चांदी के भाव में उछाल आया है,जबकि सोने के भाव स्थिर रहे हैं। शादियों के सीजन में कीमती आभूषण के दामों मे हल्की बढ़ोतरी होना इस महंगाई में लोगों के लिए चिंता का विषय है। दाम में तेजी आने के बाद चांदी 69 हजार के नजदीक आ गई है। वहीं, भाव स्थिर के बाद सोना 57 हजार के नीचे चल रहा है। अगर आप आज बाजार से सोना चांदी को खरीदना चाहते हैं तो न्यूजट्रैक पर इसके भाव जानकारी प्राप्त कर मार्केट की ओर रुख कर सकते हैं।

 आज का सोना का भाव

गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ सर्राफा बाजार में 24 और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर रहे हैं। इसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव 58,880 रुपये 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 52,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इससे पहले बुधवार को भी शहर में सोने के रेट्स रुके रहे थे।

आज का चांदी का भाव

हालांकि यूपी की राजधानी लखनऊ में 999 शुद्धता चांदी के भाव में गुरुवार को इजाफा हुआ है। यह इजाफा इसमें 300 रुपये प्रति 1 किलो पर आया है। इस बढ़ोतरी के बाद शहर में चांदी का भाव 68,800 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को चांदी के भाव स्थिर रहे थे और यह 68,500 रुपये प्रतिकिलो था।

प्रमुख शहरों में सोना का भाव

कानपुर

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

आगरा

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

नोएडा

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

52150 (22 कैरट)

56880 (24 कैरट)

वाराणसी

52100 (22 कैरट)

56800 (24 कैरट)

मथुरा

52100 (22 कैरट)

56800 (24 कैरट)

इन बातों का दें ध्यान

देश की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक दाम होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। बाजार में सोने की लेते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी सोना खरीदने बाजार में जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है।

मिस्ड कॉल से पता करें सोने का ताजा भाव

वहीं, सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ देर में आपके फोन में एसएमएस के जरिए भाव मिल जाएंगे। इसके अलावा आप हर दिन के सोना चांदी के भाव की सटीक जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News