UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना हुआ सस्ता, तो चांदी रही स्थिर, जानिए 10 ग्राम सोने के भाव आज क्या है?

UP Gold Silver Price Today 24 February 2023: दाम गिरने के बाद लखनऊ में 10 ग्राम सोने के भाव 56610 रुपये पर आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव क्या है ?

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-02-24 01:38 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 24 February 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में 24 फरवरी, 2023 को सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को प्रदेश में लोगों को सोने के भाव से तगड़ी राहत मिली है। आज यहां पर सोने के भाव में 270 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोना 56 हजार के करीब आ गया है। वहीं, चांदी के भाव शुक्रवार को प्रदेश में स्थिर रहे हैं। इसके बाद चांदी के भाव 68 हजार के पार ट्रेंड कर रहा है। तो आईये जानते हैं यूपी के शहर में आज सोना चांदी का क्या भाव चल रहा है?

आज का सोने का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शुक्रवार को शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 270 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोना 56610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके बाद 22 कैरेट सोने के भाव में 200 रुपये कम हुए हैं। इसके बाद यह शहर में 51950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले शहर में सोना का भाव 56860 रुपये पर था।

आज का चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 999 शुद्धता चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद शहर में चांदी का भाव 68,800 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार को भी शहर में चांदी का भाव यही थी। यानी बीते दो दिन से यहां पर चांदी के भाव में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

प्रमुख शहरों में सोना का भाव

कानपुर

51950 (22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

आगरा

51950 (22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

नोएडा

51950(22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

गाजियाबाद

51950 (22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

वाराणसी

51950 (22 कैरट)

56610 (24 कैरट)

मथुरा

51950 (22 कैरट)

56660 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान

देश की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी होते हैं, वह सांकेतिक दाम होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार कोई जीएसटी या कोई अन्य टैक्स जोड़ा नहीं होता है। बाजार में सोने की लेते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी सोना खरीदने बाजार में जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है।

मिस्ड कॉल से पता करें सोने के ताजा भाव

वहीं, सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ देर में आपके फोन में एसएमएस के जरिए भाव मिल जाएंगे। इसके अलावा आप हर दिन के सोना चांदी के भाव की सटीक जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News