Gold Silver Price 24 Nov 2023: सोना 50 रुपये लुढ़का, चांदी 200 रुपये हुई तेज, जानिए आज किस भाव पर है कीमती आभूषण

Gold Silver Price 24 Nov 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-11-24 00:15 GMT

Gold Silver Price 24 Nov 2023 (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price 24 Nov 2023: सोना चांदी की 24 नवंबर, 2023 को नई कीमतें जारी हो गई हैं। जारी हुए रेट के मुताबिक, यूपी में शुक्रवार को कीमती आभूषण के भाव उतार चढ़ाव आया है। सोने के भाव जहां गिरे हैं तो वहीं चांदी के भाव हल्की तेजी आई है। यूपी में सोना 50 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा है, जबकि चांदी 200 रुपये किलो तेज हुई है। ऐसे में अगर आप बाजार से सोना और चांदी लेने जा रहे हैं तो एक बार इसके भाव जरूर देख लें।

सोना 50 रुपये टूटा

लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। शहर में आज 24 कैरेट सोना 50 टूटकर 62,120 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 50 रुपये टूटा है। इसके बाद यह 56,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 62,170 और 22 कैरेट सोना 57,000 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी 200 रुपये तेज हुई

लखनऊ में चांदी के भाव में तेजी आई है। शुक्रवार को चांदी 200 रुपए तेज हुई है, जिसके बाद यह 76,200 रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार को इसके भाव गिरावट हुई थी और यह 76000 रुपये किलो पर कारोबार कर रही थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

आगरा

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

नोएडा

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

वाराणसी

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

मथुरा

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानिए सोने के दाम

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News