Gold Silver Price 25 Nov 2023: सोना चांदी के भाव स्थिर, खरीदने से पहले चेक करें यहां रेट्स

Gold Silver Price Today 25 November: लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। शहर में आज 24 कैरेट सोना 62,120 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-11-25 00:15 GMT

up gold silver price (सोशल मीडिया)  

Gold Silver Price Today 25 November 2023: सोना-चांदी की 25 नवंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश में लेटेस्ट कीमतें जारी हो गई हैं। प्रदेश में शनिवार को सोने चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। स्थिर रहने के बाद सोना कल की गिरावट के बाद 62 हजार पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी 76 हजार रुपये ट्रेंड कर रही है। ऐसे में अगर आप सर्राफा बाजार से सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार में शनिवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर हैं। शहर में आज 24 कैरेट सोना 62,120 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 56,950 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी सोने का यही भाव था। उससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 62,170 और 22 कैरेट सोना 57,000 रुपए 10 ग्राम पर था।

चांदी भी स्थिर

लखनऊ में शनिवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शुक्रवार को 200 रुपये की तेजी के बाद 76,200 रुपये किलो पर ट्रेंड कर रही है। शुक्रवार को भी चांदी के भाव यही थी। इससे पहले गुरुवार को इसके भाव गिरावट हुई थी और यह 76000 रुपये किलो पर कारोबार कर रही थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

आगरा

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

नोएडा

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

वाराणसी

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

मथुरा

56,950 (22 कैरट)

62,120 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानिए सोने के दाम

बुलियन मार्केट में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को सोना-चांदी के सही रेट जनाना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से पता करना होगा। इसके अलावा लोग चाहें तो मिस्ड कॉल से सोने के भाव पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। कुछ ही देश में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे।

Tags:    

Similar News