UP Gold Silver Price Today: यूपी वालों को सोना चांदी के भाव मिली राहत, आज इस भाव पर मिलेगा 10 ग्राम सोना

UP Gold Silver Price Today: लखनऊ में 24 कैरेट सोना 57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जानिए 22 कैरेट सोना व चांदी का भाव

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-26 01:31 GMT

UP Gold Silver Price Today (Newstrack)

UP Gold Silver Price Today 26 January 2023: वैश्विक बाजार में कीमती आभूषण सोना चांदी भाव में जारी उतार चढ़ाव का असर भारतीय सर्फारा बाजार में देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी, 2023 को यूपी सर्राफा बाजार में सोना चांदी के नए भाव जारी कर दिये गए हैं। प्रदेश में गुरुवार यानी गणतंत्र दिवस पर लोगों को सोना और चांदी के भाव से काफी राहत मिली है। आज यहां दाम स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले यूपी में सोना के भाव लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जबकि चांदी के भाव बीते कई दिन स्थिर रहने के बाद अब बढ़ने लगे थे। दाम स्थिर रहने के बाद बाजार में आज सोना 58 हजार के नीचे और चांदी 73 हजार के नीचे आ गई है।

देश में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आज सोना चांदी को खरीदने का सबसे अधिक सटीक दिन है,क्योंकि आज इसके भाव स्थिर रहे हैं। इससे पहले प्रति दिन सोना में कुछ रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली रही थी।

प्रदेश में सोना चांदी का भाव

सर्राफा बाजार से मिले जानकारी के मुताबिक, यूपी की गुरुवार राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के भाव स्थिर बने हुए हैं। 24 कैरेट सोना 57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोने के भाव 52,850 रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले बीते दो दिन सोना के भाव बढ़ोतरी देखने को मिली थी। वहीं, आज लखनऊ में चांदी का भाव भी स्थिर रहा है। 999 शुद्धता वाली चांदी 72,500 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है।

राज्य में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,285 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,280 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,850 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 28, 500 रुपए

राज्य में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,756 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 46,120 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57,650 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,76,500 रुपए

जानिए कैरेट के सोने के शुद्धता

सर्राफा बाजार में सोना कई कैरेट का आता है। बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता है कि किस कैरेट में कितने फीसदी सोना शुद्ध होता है। 24 कैरेट के सोना में 99.9 फीसदी, 23 कैरेट के सोना में 95.8 फीसदी, 22 कैरेट के सोना में 91.6 फीसदी, 21 कैरेट के सोने में 87.5 फीसदी, 18 कैरेट के सोने में 75 फीसदी, 17 कैरेट के सोने में 70.8 फीसदी, 14 कैरेट के सोने में 58.5 फीसदी और 9 कैरेट के सोने 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।

घर बैठे पता करें सोना के भाव

सर्राफा बाजार में जो दाम जारी होते हैं। उसमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। सोना के यह दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। अगर आपको सोना-चांदी के दाम की सही जानकारी चाहिए तो newstrack.com से पता कर सकते हैं। घर बैठे भी सोना के भाव की जानकारी जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Tags:    

Similar News