Sona Chandi Ka Bhav: यूपी में सोना चांदी हुई धड़ाम, फटाफट कर लीजिए खरीदारी, जानें नए रेट्स

Sona Chandi Ka Bhav: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-27 01:37 GMT

Sona Chandi Ka Bhav: (सोशल मीडिया) 

Sona Chandi Ka Bhav: सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। यूपी सर्राफा बाजार में 27 फरवरी को जनता को कीमती आभूषण यानी सोना चांदी के भाव से राहत मिली है। मंगलवार को प्रदेश में सोने के भाव में 100 रुपए से अधिक की गिरावट आई है तो वहीं चांदी के दाम 400 रुपए किलो की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी को लेने जा रहे हैं तो आज का दिन सबसे अच्छा है।

सोना में इतना रुपए लुढ़का

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को गोल्ड के रेट्स में गिरावट आई है। इस वजह से 24 कैरेट सोना 160 रुपये सस्ता होकर 62,940 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपए टूटकर 57,750 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना 63,100 रुपये 10 ग्राम पर था और 22 कैरेट सोना 57,850 रुपये 10 ग्राम पर आ था।

चांदी में 400 रुपये टूटी

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम में गिरावट आई है। आज चांदी 400 रुपए टूटी है। इसके बाद यह 74,500 रुपये किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को यह शहर में 74,900 रुपये किलो पर थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

आगरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

नोएडा

57,850 (22 कैरट)

62,880 (24 कैरट)

गाजियाबाद

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

वाराणसी

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

मथुरा

57,850 (22 कैरट)

63,100 (24 कैरट)

ऐसे तय होते हैं गोल्ड के दाम?

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।

Tags:    

Similar News