UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोने के भाव में आई तगड़ी गिरावट, चांदी स्थिर; जानें लखनऊ का रेट

UP Gold Silver Price Today 28 January 2023: लखनऊ दाम घटने के बाद सोना 57,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2023-01-28 01:31 GMT

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 28 January 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 28 जनवरी को कीमती आभूषण सोना चांदी के नए भाव जारी कर दिये गए हैं। देश में चल रहे है शादियों के सीजन में प्रदेश वासियों को शनिवार को सोना चांदी के भाव से राहत मिली है। राज्य में जहां सोना का भाव कम हुआ तो वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। सोना सस्ता होने के बाद 57 हजार पर आ गया है,जबकि चांदी 72 के पास कारोबार कर रही है। ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज सही रहेगा, क्योंकि इसके भाव में गिरावट आई है।

लखनऊ 660 रुपये सस्ता हुआ सोना

सर्राफा बाजार के मुताबिक, शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोना 660 रुपये सस्ता होकर 57,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने में 600 रुपये की गिरावट आई है और यह 52,650 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोना यहां 58,080 रुपये पर था।

प्रदेश में चांदी का भाव

बीते दो दिन राज्य में चांदी महंगी रहने के बाद शनिवार को इसके भाव में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाली चांदी 72,600 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। शुक्रवार को

राज्य में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,265 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,120 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,650 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 26, 500 रुपए

राज्य में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,742 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,936 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57,420 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,74,200 रुपए

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• कानपुर : 52650 (22 कैरट), 57420 (24 कैरट)

• आगरा: 52650 (22 कैरट), 57420 (24 कैरट)

• नोएडा: 52650 (22 कैरट), 57420 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 52650 (22 कैरट), 57420 (24 कैरट)

• वाराणसी: 52600 (22 कैरट), 57400 (24 कैरट)

• मथुरा : 52600 (22 कैरट), 57400 (24 कैरट)

मिस्ड कॉल से जानिए सोना चांदी के भाव

सर्राफा बाजार में जो दाम जारी होते हैं। उसमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। सोना के यह दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। कीमती आभूषण के सही दामों की जानकारी के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। आप घर बैठे भी सोना के भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 इस नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Tags:    

Similar News