UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी के भाव में आई गिरावट, खरीदारी करने से पहले चेक करे लें यहां रेट

UP Gold Silver Price Today 30 December 2022: सोने और चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-30 01:33 GMT

Gold Silver Price Today 30 December 2022: भारतीय सहित यूपी सर्राफा बाजार में 30 दिसंबर 2022 को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। दाम गिरने के बाद सोना जहां 55 हजार के नीचे आ गया है तो वहीं चांदी 71 हजार के नीचे आ गई है। ऐसे में अगर आज सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहा हैं तो दिन अच्छा है।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शुक्रवार को यहां 24 कैरेट सोने के भाव में 110 रुपये की गिरावट आई है और यह 54,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट आई है। आज इसमें 100 रुपये दाम गिरे हैं, जिसके बाद यह 50,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता चांदी के भाव में 200 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी 70,300 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 50200 रुपये (22 कैरट) 54750 (24 कैरट)

• कानपुर : 50200 (22 कैरट), 54,750 (24 कैरट)

• आगरा: 50100 (22 कैरट), 54700 (24 कैरट)

• नोएडा: 50200 (22 कैरट), 54750 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 50200 (22 कैरट), 54750 (24 कैरट)

• वाराणसी: 50100 (22 कैरट), 54700 (24 कैरट)

• मथुरा : 50100 (22 कैरट), 548700 (24 कैरट)

आज का चांदी का भाव

चांदी के औसत दाम 70,300 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 70,300 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में चांदी 70,100 रुपये पर है। चांदी के दामों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

गुरुवार को ऐसा था सोना चांदी का हाल

भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली की सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव में 21 रुपये गिरकर आई है। इस गिरावट पर सोना 54,963 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, चांदी के भाव में 464 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी 69,117 रुपये प्रतिकिलो पर बंद हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी।

Tags:    

Similar News