UP Gold Silver Price Today: ऑल टाइम हाई पर सोना, चांदी में भी लगी आग, जानें अपने शहर का भाव

UP Gold Silver Price Today 5 May 2023: यूपी सर्राफा बाजार में जारी हुए कीमती आभूषण के दाम सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। सही भाव के लिए सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Update: 2023-05-05 07:37 GMT
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 05 MAY 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 05 मई, 2023 को कीमती आभूषण सोना और चांदी की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को यूपी में सोना चांदी के भाव जबदरस्त तेजी आई है। सूबे में आज सोना 500 रुपए से अधिक महंगा होकर 62 हजार के पार पहुंच गया है, जबकि चांदी 300 रुपये महंगी होकर 77 हजार के पार ट्रेंड कर रही है। ऐसे अगर आप सोना चांदी को खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज आपको अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

लखनऊ में सोने का भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 24 कैरेट व 22 कैरेट सोने के दाम में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। शहर में 24 कैरेट सोना 540 रुपये बढ़कर 62,330 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है, जो कि इसका उच्चतम स्तर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 500 रुपये महंगा होकर 57,150 रुपए पर आ गया है,जो कि ये भी इसका उच्चतम स्तर है। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोना 61,790 रुपए और 22 कैरेट सोना 56,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

लखनऊ में शुक्रवार को चांदी के भाव में भी तेजी आई है। शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 300 रुपये प्रतिकिलो महंगी हुई है। इसके बाद यह 77,100 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले यह गुरुवार को शहर में 76,800 रुपये पर थी।

अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

57,150 (22 कैरट)

62,330 (24 कैरट)

77,100 (चांदी)

आगरा

57,150 (22 कैरट)

62,330 (24 कैरट)

77,100 (चांदी)

नोएडा

57,150 (22 कैरट)

62,330 (24 कैरट)

77,100 (चांदी)

गाजियाबाद

57,150 (22 कैरट)

62,330 (24 कैरट)

77,100 (चांदी)

वाराणसी

57,150 (22 कैरट)

62,330 (24 कैरट)

77,100 (चांदी)

मथुरा

57,150 (22 कैरट)

62,330 (24 कैरट)

77,100 (चांदी)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें विशेष ख्याल

यूपी सर्राफा बाजार में जारी हुए कीमती आभूषण के दाम सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। इसके सही रेट्स पता करने के लिए ग्राहकों को सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त इसमें लगा हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। इसके अलावा सोने की शुद्धता पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये भाव पता चल जाएंगे। वहीं, इसके भाव www.ibja.co या ibjarates.com से भी पता कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News