Vikram Kirloskar Passed Away: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस किर्लोस्कर का हुआ निधन, दोपहर 1 बजे होगा अंतिम संस्कार

Vikram Kirloskar Passed Away: विक्रम एस किर्लोस्कर ने भारत में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कारोबार को मजबूत करने के लिए एक अहम भूमिका निभाई थी। आज दोपहर 1 बजे उनका बेंगलुरु स्थित हेब्बल श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-11-30 04:19 GMT

Vikram Kirloskar passed away (सोशल मीडिया)  

Vikram Kirloskar passed away: देश के कारोबार जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस किर्लोस्कर का बुधवार को निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। मिली जानकारी के मुताबिक, विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन हद्यगति रुकने के चलते हुआ है। उनके निधन की पुष्टि कंपनी ने की है। आपको बता एस किर्लोस्कर अपने पीछे एक हरा भार परिवार छोड़कर गए हैं। परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर हैं और उनकी बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। विक्रम एस किर्लोस्कर का बुधवार को दोपहर बेंगलुरु में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

टोयोटा इंडिया ने की निधन की पुष्टि

टोयोटा इंडिया ने अपने आधिकारिय ट्विटर हैंडल से बुधवार सुबह विक्रम एस किर्लोस्कर के निधन की जानकारी दी। टोयोटा इंडिया ने अपने बयान में बताया कि 29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में, हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और हम उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

दोपहार एक बजे होगा अंतिम संस्कार

टोयोटा इंडिया ने बताया कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस वाइस चेयरपर्सन विक्रम एस किर्लोस्कर का 30 नवंबर 2022 (आज) को दोपहर 1 बजे हेब्बल श्मशान घाट, बेंगलुरु में अंतिम संस्कार किया जाएगा। विक्रम किर्लोस्कर किर्लोस्कर समूह की चौथी पीढ़ी के प्रमुख थे। विक्रम किर्लोस्कर किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष रहने के साथ किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का पदभार भी संभाल रहे थे। भारत में टोयोटा कार को लोकप्रिय करने का श्रेय विक्रम किर्लोस्कर को ही जाता है। उनके अथक मेहनत के चलते टोयोटा कार देश में लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की।

एमआईटी से हासिल की स्नातक की डिग्री

विक्रम किर्लोस्कर की अगर शिक्षा पर नजर डालें को उन्हें विश्व के सबसे प्रतिष्ठि विश्वविद्याल में से एक मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। वे कई वर्षों तक CII, SIAM और ARAI में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। इसके अलावा विक्रम ने रोड आइलैंड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन के न्यासी बोर्ड में काम किया। कॉलेज खत्म करने के बाद वे अपने पारिवारिक व्यवसाय में चले गए। उन्होंने करियर की शुरुआत में कई मशीन टूल्स को डिजाइन और विकसित किया।

आखिरी बार इस कार्यक्रम में लिया था भाग

विक्रम किर्लोस्कर को आखिरी बार 25 नवंबर, 2022 को मुंबई में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस अनावरण कार्यक्रम में देखा गया था। इस कार्यक्रम में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की हाइब्रिड पर ध्यान केंद्रित करने की रणनीति के बारे में पूछा गया था। जिस पर उन्होंने कहा था कि 'मुझे लगता है कि देश का उद्देश्य कार्बन (उत्सर्जन) को कम करना है। आपको इसे समग्र रूप से और वैज्ञानिक आधार पर देखना होगा और हम यही कर रहे हैं।' ऐसे समय में जब भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवीएस) ने अकर्षण प्राप्त करना शुरू कर दिया है।

कर्नाटक के सीएम ने प्रकट किया शोक

विक्रम किर्लोस्कर के निधन पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि भारत के मोटर वाहन उद्योग के दिग्गजों में से एक, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर के दुखद और असामयिक निधन पर गहरी संवेना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी शांति दें। इस दुख की घड़ी में परिवार और दोस्तों को भगवान इसे सहन करने की सबल शाक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

मैं उन्हें बहुत याद करूंगी

विक्रम किर्लोस्कर की निधन की जानकारी मिलते ही बायोकॉन बायोलॉजिक्स की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने ट्विटर पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि "विक्रम के चौंकाने वाले निधन से टूट गई हूं। वह मेरे प्रिय मित्र थे, उन्हें मैं बहुत याद करूंगी। मैं उनकी पत्नी गीतांजलि और बेटी मानसी के साथ परिवजनों को अपनी संवेदना प्रकट करती हूं।

Tags:    

Similar News