FD Interest Rate Hike: एफडी पर यह बैंक दे रहा सबसे तगड़ा ब्याज, जानिए क्या हैं ब्याज दरें?

FD Interest Rate Hike: बैंक ने बीते 12 अक्टूबर, 2022 को एक विशेष एफडी स्कीम की शुरुआत की है। इस एफडी पर बैंक आम लोगों को 7.25 फीसदी का ब्याज पेश कर रहा है।

Written By :  Viren Singh
Update: 2022-12-06 11:35 GMT

FD Interest Rate Hike (सोशल मीडिया) 

FD Interest Rate Hike: अगर आप आप कोई एफडी यानी सावधि जमा कराने का विचार कर रहे हैं तो आपके पास ज्यादा लाभ कमाने का एक अच्छा मौका आया है। दरअसल, निजी क्षेत्र के शीर्ष ऋणदाताओं में से एक यस बैंक ने मंगलवार को एफडी (सावधि जमा) ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम वाली एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ब्याज दरों की बढ़ी हुई नई दरें बैंक ने 5 दिसंबर,2022 से लागू कर दी हैं। इसके अलावा बैंक ने आरडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

अब इतना मिलेगा ब्याज

बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, इजाफा के बाद बैंक 7 दिनों से 120 महीनों वाली एफडी पर आम लोगों के लिए 3.25% से 6.75% तक ब्याज दे रहा है, जबकि इस अवधि पर बैंक वरिष्ठ नागारिकों को 3.75% से 7.50% तक ब्याज दे रहा है। वहीं, एक वर्ष से तीन वर्ष के बीच की परिपक्वता वाली जमाराशियों पर अब आम जनता अधिकतम 7 फीसदी की ब्याज प्रदान करेगा।

यस बैंक की एफडी की नई दरें

यस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, अब 7 दिनों से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 3.25% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 15 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने पर 3.70% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा 46 दिनों से 90 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.10% की ब्याज दर और 91 दिनों से 180 दिनों में परिपक्व होने वालों पर 4.75% की ब्याज दर प्रदान करेगा। इसके अलावा 181 दिनों से 271 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर बैंक अब 5.50% की ब्याज देगा और 272 दिनों से 1 वर्ष में परिपक्व होने वालों को 5.75% की ब्याज देगा, जबकि 1 साल से 36 महीने में परिपक्व होने वाली एफडी पर अब लोगों को 7.00% का ब्याज मिलेगा। वहीं, 36 महीने से 120 महीने में परिपक्व होने पर बैंक अब ग्राहकों को 6.75 फीसदी का ब्याज पेश कर रहा है।

विशेष एफडी पर इतना मिल रहा ब्याज

आपको बाद दें कि यस बैंक ने बीते 12 अक्टूबर, 2022 को एक विशेष एफडी स्कीम की शुरुआत की है। बैंक की यह विशेष एफडी स्कीम 20 महीने से 22 महीने की परिपक्वता अवधि वाली है। इस एफडी पर बैंक आम लोगों को 7.25 फीसदी का ब्याज पेश कर रहा है तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% का ब्याज दे रहा है। बैंक की यह विशेष एफडी योजना अभी भी जारी रही है।

आरडी दरों में भी इजाफा

इसके अलावा यस बैंक ने अपने रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी) की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी कर दी है। बैंक ने 6 महीने से लेकर 10 साल की अवधि वाली आरडी में बढ़ोतरी की है। बैंख अब इस अवधिक पर आम लोगों को 5.50% से 6.75% तक ब्याज पेश क रहा है। वहीं, इस अवधि पर वरिष्ठ नागारिकों को 6.00% से 7.50% तक ब्याज देगा।

Tags:    

Similar News