RBI Grade B: आ गई आरबीआई की भर्तियां, ग्रेड बी के लिए निकाली रिक्तियां, जल्द करें आवेदन

RBI Grade B: आरबीआई ग्रेड बी 2022 के लिए आवदेन करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 शाम 6 बजे तक है।

Report :  Rajat Verma
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-04-13 03:27 GMT

RBI Grade B (फोटो-सोशल मीडिया)

RBI Grade B: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ग्रेड बी अधिकारी (सामान्य), आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी- डीईपीआर, और आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी- डीएसआईएम के पदों हेतु 294 रिक्तियां घोषित की हैं, जिसको लेकर पात्र आवेदकों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। ऐसे में आरबीआई ग्रेड बी 2022 के लिए आवदेन करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 शाम 6 बजे तक है। आवेदन के बाद परीक्षा आयोजित होगी जिसके आधार पर योग्य उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग चरणों में आरबीआई ग्रेड बी 2022 हेतु आमंत्रित किया जाएगा।

आरबीआई ग्रेड बी 2022 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

आरबीआई ग्रेड बी पंजीकरण तिथि - 28 मार्च से 18 अप्रैल 2022 (शाम 6 बजे तक)

आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी (सामान्य परीक्षा तिथि चरण -1) - 28 मई 2022

आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी (सामान्य परीक्षा तिथि चरण -2) - 25 जून 2022

आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी - डीईपीआर और डीएसआईएम (चरण 1 / पेपर 1) - 2 जुलाई 2022

आरबीआई ग्रेड बी अधिकारी - डीईपीआर और डीएसआईएम (चरण 2/पेपर 2 और 3) - 6 अगस्त 2022

आरबीआई ग्रेड बी 2022 हेतु योग्यता, आयु सीमा व शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवार यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि वह निम्न पात्रता मानदंडों को भलीभांति पूर्ण करते हैं।

राष्ट्रीयता

(i) भारत का नागरिक

(ii) नेपाल का विषय

(iii) भूटान का विषय

(iv) एक तिब्बती शरणार्थी जो 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से भारत आया था

(v) भारतीय मूल का एक व्यक्ति जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तांगानिका और ज़ांज़ीबार), ज़ाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से आया हो।

नोट: उपरोक्त श्रेणियों (ii), (iii), (iv) और (v) से संबंधित उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

आयु सीमा

आरबीआई ग्रेड B परीक्षा हेतु आवदेन के लिए उम्मीदवार की 28 मार्च 2022 को 21 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए तथा वह 30 वर्ष से अधिक आयु का ना हो। इसी के साथ जो आवदेक एम.फिल. और पीएच.डी. कर चुके हैं उनके लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः 32 और 34 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऊपरी आयु सीमा में छूट

एससी/एसटी - 5 साल

अन्य पिछड़ा वर्ग - 3 साल

शारीरिक रूप से विकलांग - 10 वर्ष

शारीरिक रूप से विकलांग+ओबीसी - 13 वर्ष

शारीरिक रूप से विकलांग+एससी/एसटी - 15 साल

Tags:    

Similar News