RRB NTPC 2021 Result 2021 : आरआरबी एनटीपीसी CBT 1 का रिजल्ट इस डेट को होगा जारी, फरवरी में CBT 2 की परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) CBT 1 की परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 1 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2021-12-06 03:47 GMT

RRB NTPC 2021 Result 2021 : रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) CBT 1 की परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 1 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आरआरबी को लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। रिजल्ट के लिए एक प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जल्द जारी होना है। हालांकि, बता दें कि इससे पहले फाइनल आंसर की (Final Answer Key) जारी की जाएगी। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के संबंध में कहा गया है कि ऑनलाइन CBT 1 के रिजल्ट 15 जनवरी 2022 तक जारी किए जाएंगे। इस संबंध में बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (Official Website) rrbcdg.gov.in पर नोटिफिकेशन (Notification) जारी कर दिया गया है। वहीं, रेलवे भर्ती बोर्ड CBT 1 में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के लिए CBT 2 का आयोजन फरवरी 2022 में करेगा।

इंतजार ख़त्म, 15 जनवरी 2022 तक रिजल्ट

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार लंबे समय से रिजल्ट जारी करने को लेकर मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर का भी सहारा लिया। अभ्यर्थियों ने रेलमंत्री को टैग करते हुए Hashtag को भी ट्रेंड कराया था। अब लंबे इंतजार के बाद बोर्ड ने रिजल्ट (Result) की डेट जारी कर दी है। रिजल्‍ट 15 जनवरी 2022 तक रिलीज कर दिए जाएंगे।

CBT 2 का आयोजन फरवरी 2022 में

गौरतलब है, कि रेलवे भर्ती बोर्ड CBT 1 में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों के लिए CBT 2 का आयोजन फरवरी 2022 में करेगा। तो, अगले राउंड की परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को CBT 1 Cut-off क्लियर करना होगा। कट-ऑफ स्कोर सभी श्रेणियों के लिए अलग-अलग होगा। इसकी जानकारी भी परीक्षा परिणाम के साथ ही जारी की जाएगी। इसके अलावा किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर नजर बनाए रख सकते हैं।

Tags:    

Similar News