UPSSSC Exam 2022 Date: यूपी लेखपाल और PET सहित भर्ती परीक्षाओं की डेट रिलीज, यहां देखें जानकारी

UPSSSC Examination Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आगामी 6 महीने में 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है।

Written By :  aman
Update: 2022-04-22 03:36 GMT

UPSSSC Examination Calendar 2022 

UPSSSC Examination Calendar 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आगामी 6 महीने में 24 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए UPSSSC ने परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। UPSSSC ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 और लेखपाल भर्ती परीक्षा सहित कुल 10 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां जारी की हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा में हैं और उसे लेकर तैयारियों में जुटे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा अवसर है।   

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2022 के अनुसार, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 (PET 2022) का आयोजन 18 सितंबर 2022 को होगा। इसी कड़ी में राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2021-2022 19 जून 2022 को आयोजित होगी। इसी तरह, सम्मिलित प्रवर अवर वर्ग सहायक और पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 29 जून 2022 को आयोजित की जाएगी।

ये हैं परीक्षा तिथियां (UPSSSC Examination Date)

- अगले महीने 8 मई को यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राज्य में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के करीब 9,212 रक्त पदों को भरा जाएगा। 

- इसके बाद राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा 2018 का आयोजन होगा। यह एग्जाम 22 मई 2022 को होगी। 

- 22 मई 2022- सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) सामान्य चयन प्रतियोगिता परीक्षा 2018    
-19 जून 2022- राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा होगी। - 29 जून 2022- सम्मिलित प्रवर अवर वर्ग सहायक पूर्ति निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2021 आयोजित होगी। 

- 3 जुलाई 2022- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 होगी।  
- 17 जुलाई 2022- अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2021 होगी।  
- 7 अगस्त 2022- सम्मिलित तकनीकी सेवा प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2016 का आयोजन।  
- 21 अगस्त 2022- वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2019 आयोजित होगी। 
- 18 सितंबर 2022- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2022 होगी।  
- सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक सामान्य चयन प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 की पुनर्परीक्षा। इसके तिथि की अभी घोषणा नहीं हुई है। इसकी सूचना बाद में दी जाएगी। 

बता दें कि, परीक्षा कैलेंडर में 6 नवंबर, 20 नवंबर और 11 दिसंबर 2022 को आरक्षित रखा गया है।   



Tags:    

Similar News